Air quality deteriorates in Lucknow since morning | लखनऊ में सुबह से एयर क्वालिटी खराब: सीजन के न्यूनतम स्तर पर पहुंचा पारा, दिन में निकली धूप, छाए रहेंगे बादल – Lucknow News

Actionpunjab
3 Min Read


लखनऊ में सबसे निचले स्तर पर सीजन में पारा पहुंच गया है। शनिवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 92 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 47

.

लखनऊ में सुबह से धूप निकली है।

लखनऊ में सुबह से धूप निकली है।

एयर क्वालिटी का स्तर खराब

लखनऊ में सुबह के समय 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 206 के साथ में ख़राब श्रेणी में बना हुआ है। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र 272, अलीगंज 227, गोमतीनगर 226 और अंबेडकर यूनिवर्सिटी का AQI 206 के साथ ऑरेंज जोन में खराब स्तर पर है। कुकरैल 169 और लालबाग का AQI 137 दर्ज किया गया।

लखनऊ के कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर खराब बना हुआ है।

लखनऊ के कई इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर खराब बना हुआ है।

बादल छाए रहेंगे

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी समेत पूरे प्रदेश में एक बार फिर से हवा के रुख में बदलाव आया है। इससे बादल छाए रहने के साथ में तापमान स्थिर बना रहेगा। अरब सागर की ओर से आने वाली नम दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चल रहीं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि लखनऊ में हवा की दिशा बदलने और नम हवाओं के असर से अब तापमान में बढ़त होगी। इन हवाओं के कमजोर पड़ते ही तापमान में फिर से गिरावट का दौर आएगा। फिलहाल, गलन बढ़ने के साथ में बादल छाए रहने की संभावना है।

लखनऊ में पांच दिनों का संभावित तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

8 दिसंबर 26 11

9 दिसंबर 25 10

10 दिसंबर 25 10

11 दिसंबर 25 11

12 दिसंबर 26 11

लखनऊ में 10 दिन का औसत AQI

दिनांक AQI जोन

27 नवंबर 184 यलो

28 नवंबर 154 यलो

29 नवंबर 124 यलो

30 नवंबर 133 यलो

1 दिसंबर 139 यलो

2 दिसंबर 185 यलो

3 दिसंबर 200 यलो

4 दिसंबर 159 यलो

5 दिसंबर 150 यलो

6 दिसंबर 161 यलो

लखनऊ में पिछले 7 दिनों में दर्ज तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

6 दिसंबर 24.4 7.6

5 दिसंबर 25 8.5

4 दिसंबर 24.3 9.1

3 दिसंबर 26.2 12.4

2 दिसंबर 25.7 9

1 दिसंबर 25.6 10.6

30 नवंबर 26.6 12.8

29 नवंबर 27.7 12.1

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *