Jhajjar Bahadurgarh Two Youth Arrested with Illegal Weapons | Haryana News | बहादुरगढ़ में दो युवक अवैध हथियारों समेत अरेस्ट: दो देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद, पूछताछ में नहीं दिखा सके लाइनेंस – bahadurgarh (jhajjar) News

Actionpunjab
2 Min Read



बहादुरगढ़ पुलिस ने दो लोगों को अवैध देसी पिस्तौल और कारतूस के साथ पकड़ा है।

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में अपराध शाखा–1 बहादुरगढ़ की टीम ने शहर में दो अलग-अलग स्थानों से अवैध हथियारों के साथ दो युवकों को काबू किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आर्म्स एक्

.

मुख्य सिपाही रामबीर की टीम मेला ग्राउंड बादली रोड क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान बादली निवासी महेंद्र उर्फ दीपक पर शक होने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में वह हथियारों का कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर थाना सिटी बहादुरगढ़ में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पाहसौर निवासी महेश को पकड़ा

इसके अलावा, एक अन्य मामले में मुख्य सिपाही सोनू की टीम नया बस स्टैंड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान गांव पाहसौर निवासी महेश उर्फ मोहित उर्फ नोनू को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से भी एक देसी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। वह भी हथियारों का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका।

इस पर थाना सिटी बहादुरगढ़ में केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और यह भी जांच की जा रही है कि वे हथियार कहां से लाए और किस उद्देश्य से रखे हुए थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *