Uklana Hisar Payal Wins Silver National Archery Championship Itanagar | हिसार की पायल ने तीरंदाजी में जीता सिल्वर मेडल: अरुणाचल प्रदेश में हुई 42वीं सब-जूनियर चैंपियनशिप, हरियाणा के 8 खिलाड़ियों ने लिया भाग – Uklanamandi News

Actionpunjab
1 Min Read



न्यू सीआर स्कूल में पदक विजेता पायल को सम्मानित करते हुए।

हिसार जिले के उकलाना क्षेत्र के गांव प्रभुवाला की बेटी ने अरूणाचल प्रदेश के ईटानगर में आयोजित 42वीं एनटीपीसी सब-जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। न्यू सीआर स्पोर्ट्स एकेडमी की कक्षा 10वीं की छात्रा के रजत प

.

पायल के पिता रामविलास ने बताया कि अरूणाचल प्रदेश में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तीरंदाजी स्पर्धा में हरियाणा के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिनमें पायल समेत हिसार के 2 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रतियोगिता में पायल ने फाइनल मैच तक बेहतर प्रदर्शन किया।

स्कूल प्रबंधन ने किया सम्मानित

न्यू सीआर स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी की तरफ से स्कूल निदेशक रवि बिश्नोई एवं शारदा बिश्नोई ने पदक विजेता पायल को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उसकी कड़ी मेहनत, अनुशासन का परिणाम है। प्रधानाचार्या आशीष मौण ने कहा कि पायल का खेलों के साथ पढाई में भी बेहतर प्रदर्शन रहता है। जिसमें पायल के कोच संदीप और कोच प्रवीन व परिजनों का भी अहम योगदान रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *