BSF jawans apprehended a youth on the Indo-Pak border. | भारत-पाक सीमा पर युवक को बीएसए्फ जवानों ने पकड़ा: बॉर्डर पर लगे तारों के करंट से बचाया, पुलिस को सौंपा, यूपी का रहने वाला है – Fazilka News

Actionpunjab
2 Min Read


पकड़े गए युवक को मेडिकल के लिए अस्पातल लाए बीएसएफ जवान

फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहद पर भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के पास ट्रैक पर एक युवक को बीएसएफ ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि देर रात युवक ट्रैक पर पहुंच गया। इससे पहले कि फेंसिंग में चल रहे बिजली करंट की चपेट में आ जाता, उसे बीएसएफ ने पकड़ लिय

.

युवक को मेडिकल करवाने के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। इसके बाद उसे सदर पुलिस के हवाले किया जाएगा। पकड़ा गया युवक यूपी का रहने वाला बताया जा रहा है।

युवक को मेडिकल के लिए ले जाते बीएसएफ के जवान

युवक को मेडिकल के लिए ले जाते बीएसएफ के जवान

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फाजिल्का के भारत-पाकिस्तान सरहद की जीजी 2 चौकी के इलाके में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय तारबंदी के साथ ट्रैक पर बीएसएफ पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान एक युवक ट्रैक पर आ गया। इससे पहले कि वह भारत-पाक तारबंदी में चल रहे बिजली करंट की चपेट में आ जाता, बीएसएफ ने उसे अलर्ट कर वहीं रुकने का इशारा किया।

इसके बाद उसे बीएसएफ ने अपनी हिरासत में ले लिया। पकड़ा गया युवक अपना नाम शान मोहम्मद पुत्र सुलेमान मोहम्मद बता रहा है। उसका कहना है कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। फिलहाल उक्त नौजवान को बीएसएफ द्वारा मेडिकल करवाने के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में लाया गया। इसके बाद फाजिल्का की सदर पुलिस के हवाले किया जा रहा है। अब आगे की जांच पड़ताल पुलिस द्वारा की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *