- Hindi News
- National
- IndiGo Flights Crisis LIVE Update; Hyderabad Bhopal Mumbai Airport Photos | Crew Shortage
नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

इंडिगो ऑपरेशन संकट के बीच रविवार शाम तक एयरलाइन ने यात्रियों को ₹610 करोड़ का रिफंड कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने देशभर में यात्रियों के 3 हजार से ज्यादा बैगेज भी लौटाए हैं। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने रविवार शाम इसकी जानकारी दी।
मंत्रालय ने बताया कि रिफंड या री-बुकिंग पर एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा। यात्रियों की मदद के लिए स्पेशल सपोर्ट सेल बनाए गए हैं। इसके साथ ही इंडिगो के फ्लाइट ऑपरेशन में भी तेजी आई है। डोमेस्टिक फ्लाइट फुल कैपेसिटी के साथ उड़ान भर रही हैं।
इंडिगो के CEO ने पीटर एल्बर्स ने बताया कि आज हम 138 में से 137 डेस्टिनेशंस पर 1650 फ्लाइट ऑपरेट कर रहे हैं। ऑन टाइम परफॉर्मेंस (OTP) 75% रहने का अनुमान है। शनिवार को यह आंकड़ा 1500 था। आमतौर पर एयरलाइन रोजाना करीब 2300 उड़ानें ऑपरेट करती है। हमारी सेवाएं धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं।
आज भी इंडिगो की 650 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। इनमें दिल्ली, चेन्नई, जयपुर, हैदराबाद, भोपाल, मुंबई, त्रिची से जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। इससे पहले एयरलाइन ने शुक्रवार को लगभग 1600 फ्लाइट और शनिवार को लगभग 800 फ्लाइट कैंसिल की थीं।

सरकार सख्त- इंडिगो संकट पर जारी किए आदेश-निर्देश
- कंपनी को पैसे रिफंड करने और कैंसिल या रुकी हुई फ्लाइट्स के लिए पूरा रिफंड प्रोसेस 7 दिसंबर को रात 8 बजे तक पूरा करनी होगी। अगले 48 घंटों में पैसेंजर के बैगेज को ट्रेस करके डिलीवर करना होगा।
- कंपनी के CEO को 24 घंटे में बताना होगा कि पिछले 5 दिन से जारी संकट के चलते कंपनी पर एक्शन क्यों न लिया जाए। जवाब न देने पर DGCA एकतरफा फैसला ले सकेगा।
- बाकी एयरलाइंस के बढ़ते किराए पर रोक लगाई। हवाई किराया फिक्स किया। अब कोई भी एयरलाइन 500 किमी की दूरी तक 7500 रुपए, 500-1000 किमी तक 12 हजार रुपए से ज्यादा किराया नहीं ले पाएगी।
- एयरलाइंस का अधिकतम किराया 18 हजार रुपए तय किया गया है। हालांकि ये किराया सीमा बिजनेस क्लास के लिए लागू नहीं होगी।
इंडिगो एयरलाइन संकट से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
अपडेट्स
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए इंडिगो को 24 घंटे का अतिरिक्त समय मिला
सरकार ने इंडिगो को 6 दिसंबर को जारी हुए कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे का अतिरिक्त समय दिया है। एयरलाइन ने कन्फर्म किया कि उसे डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) से नोटिस मिला था।
कंपनी ने पूरा जवाब देने के लिए 8 दिसंबर की शाम 6 बजे तक का समय मांगा है। रेगुलेटर को लिखे एक लेटर में इंडिगो के अकाउंटेबल मैनेजर और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, इसिड्रे पोर्केरास ओरिया ने एक्सटेंशन मांगा था।
11:10 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
कोलकाता एयरपोर्ट पर 76 उड़ानें कैंसिल
रविवार को कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर IndiGo की 76 उड़ानें रद्द हुईं हैं। इनमें 53 फ्लाइट उड़ान भरने वालीं और 23 फ्लाइट लैंड होने वालीं कैंसिल हुई हैं।
10:23 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चिदंबरम बोले- जब तक एयरलाइन सेक्टर में दो कंपनियों का दबदबा, तब तक किराया नियंत्रण जरूरी
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने रविवार को कहा- जब तक एयरलाइन सेक्टर में सिर्फ दो कंपनियां हावी हैं, तब तक हवाई किरायों पर यह रोक जारी रहनी चाहिए।
उन्होंने X पोस्ट में लिखा- मुझे खुशी है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अब जाकर इकोनॉमी क्लास के किरायों को सीमित किया है। जब तक एयरलाइन सेक्टर में कॉम्पिटिशन नहीं बढ़ता, जनता की सेफ्टी के लिए कीमतों को सीमित करना ही उपाय है।
उन्होंने यह भी कहा कि IndiGo में हुई गड़बड़ी और देशभर के एयरपोर्ट्स पर मची अफरा-तफरी दिखाती है कि IndiGo प्रबंधन, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, DGCA और सरकार, सब अपनी जिम्मेदारी निभाने में असफल रहे।
उन्होंने बताया कि पायलट ड्यूटी टाइम के नए नियम जनवरी 2024 के थे, लेकिन 23 महीनों में सरकार एयरलाइन को इन नियमों के मुताबिक काम करने में मदद नहीं कर सकी। जब संकट बढ़ा, सरकार कुछ कर नहीं पाई और अंत में हार मान ली।
10:14 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र विधान परिषद के चेयरमैन बोले- एयरलाइन समस्या को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त
महाराष्ट्र विधान परिषद के चेयरमैन राम शिंदे ने फ्लाइट संकट और सदस्यों को समय पर पहुंचाने के लिए नए नोडल अधिकारी की नियुक्ति पर कहा- महाराष्ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू होने वाला है और हमारी रिव्यू मीटिंग के दौरान एक नई समस्या सामने आई है कि एयरलाइन की समस्या के कारण कई सदस्य समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। इसलिए मैंने आने-जाने की देखरेख के लिए एक विशेष नोडल अधिकारी नियुक्त किया है, ताकि यह तय हो सके कि सभी समय पर पहुंचें।
09:55 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
गुजरात: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो की 21 फ्लाइट कैंसिल
गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गुरुवार को 12 आने वाली और यहां से उड़ाने भरने वाली 9 फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। कुल 21 फ्लाइट कैंसिल हैं।
08:19 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
इंडिगो का नया बयान- फ्लाइट ऑपरेशन 3 दिन में नॉर्मल होग
इंडिगो ने रविवार को जारी एक बयान में कहा है कि उसे 10 दिसंबर तक ऑपरेशन्स के स्टेबल होने की उम्मीद है।
08:15 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
इंडिगो ने अगरतला एयरपोर्ट पर 9 फ्लाइट कैंसिल की
इंडिगो ने रविवार को अगरतला MBB एयरपोर्ट पर 9 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। इंडिगो अगरतला एयरपोर्ट से 11 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है, जिनमें से रविवार को 9 कैंसिल कर दी गईं।
इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल होने की वजह से, अगरतला-कोलकाता और कोलकाता-अगरतला रूट पर हवाई किराया काफी बढ़ गया है। अगरतला-कोलकाता रूट पर फ्लाइट का किराया, जो पिछले हफ्ते भी 3,200 था, वह बढ़कर 11,000 से 13,000 रुपए प्रति टिकट हो गया है।
07:53 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
इंडिगो, DGCA और एविएशन मंत्रालय से जवाब मांग सकती है संसदीय समिति
इंडिगो की फ्लाइट्स के बड़े पैमाने पर कैंसिल होने की वजह से देश के एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं, इस मामले में एक पार्लियामेंट्री पैनल प्राइवेट एयरलाइंस के टॉप अधिकारियों और सिविल एविएशन रेगुलेटर को बुला सकता है।
JD(U) नेता संजय झा की अध्यक्षता वाली ट्रांसपोर्ट, टूरिज्म और कल्चर पर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी, एयरलाइंस के टॉप अधिकारियों और डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) और सिविल एविएशन मिनिस्ट्री के अधिकारियों से हवाई सेवाओं में रुकावट के कारण और संभावित समाधानों के बारे में जवाब मांग सकती है।
07:26 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
सिविल एविएशन राज्यमंत्री बोले- इंडिगो ने मामला गंभीरता से नहीं लिया
07:09 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चेन्नई से रीशेड्यूल फ्लाइट भी कैंसिल, यात्री परेशान
चेन्नई से पुणे, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, गुवाहाटी और विशाखापत्तनम जैसे शहरों के लिए फ्लाइट्स बार-बार कैंसिल हो रही हैं, जिससे उन यात्रियों को परेशानी हो रही है जिन्होंने कल की कैंसिलेशन के बाद आज के लिए टिकट रीशेड्यूल किए थे।
07:02 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
15 दिन में रिपोर्ट देगा DGCA का जांच पैनल
DGCA ने मौजूदा संकट के पीछे कारणों का पता लगाने के लिए चार सदस्यों का एक जांच पैनल बनाया है। कमेटी में DGCA के जॉइंट डायरेक्टर जनरल संजय के ब्रम्हाने और डिप्टी डायरेक्टर जनरल अमित गुप्ता, सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर कैप्टन कपिल मांगलिक और फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर कैप्टन रामपाल शामिल हैं। पैनल 15 दिन के अंदर रिपोर्ट और सुझाव देगा ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके।
06:57 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
चंडीगढ़ में 3 दिन से नेपाली पर्यटक फंसा, संकट से निपटने की बनेगी स्ट्रैटजी

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो ने आज भी 3 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी। इसकी जानकारी कई लोगों को एयरपोर्ट पर आकर पता चली। इसमें 6E5261- मुंबई (BOM), 6E146-लखनऊ (LKO) और 6E627-कोलकाता (CCU) जाने वाली उड़ान शामिल हैं। एक नेपाली पर्यटक इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने के कारण 3 दिनों से चंडीगढ़ में फंसा है। रामचंद्र ने बताया कि वो आज सुबह 7 बजे फिर आए थे, लेकिन फ्लाइट आज भी कैंसिल बताई गई है। पढ़ें पूरी खबर…
06:49 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
मध्यप्रदेश से इंडिगो की 30 फ्लाइट कैंसिल, यात्रियों का हंगामा

इंदौर से रविवार को इंडिगो की 24 और भोपाल से 4 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं। वहीं, जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से इंडिगो की कुल 6 फ्लाइटें संचालित होती हैं। रविवार को अभी तक यहां से 2 उड़ानें कैंसिल हो चुकी हैं। पढ़ें पूरी खबर…
06:44 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर 220 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल
रविवार को मुंबई एयरपोर्ट से 112 फ्लाइट और दिल्ली एयरपोर्ट से 109 फ्लाइट कैंसिल की हैं।
06:14 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
इंडिगो का बयान- हालात पर नजर रख रहा क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप
इंडिगो ने रविवार को एक बयान जारी किया है, जिसमें कहा है कि इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने स्थिति पर नजर रखने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाया है।
इसमें चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता, बोर्ड डायरेक्टर्स ग्रेग सारेत्स्की, माइक व्हिटेकर और अमिताभ कांत, और CEO पीटर एल्बर्स शामिल हैं।
इंटरग्लोब एविएशन का बोर्ड कैंसलेशन पर रिफंड पक्का करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है।
06:03 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
रायपुर से 2 और चंडीगढ़ से 3 फ्लाइट कैंसिल
रायपुर से बेंगलुरु जाने वाली एक फ्लाइट और रायपुर से हैदराबाद जाने वाली एक फ्लाइट रद्द हुई है।
वहीं चंडीगढ़ से भी 3 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं।
05:38 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
इंडिगो की भोपाल से 2, जबलपुर से 2, इंदौर से 25 फ्लाइट कैंसिल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से 2 और जबलपुर से भी 2 इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं।
जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से कुल 6 फ्लाइट संचालित होती है। रविवार को मुंबई से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई है।
इसके साथ ही बेंगलुरु से जबलपुर आकर वापस बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट आज कैंसिल है।
वहीं, चंडीगढ़ से अभी 3 फ्लाइट के कैंसिल होने की खबर सामने आई है।
05:08 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
हैदराबाद एयरपोर्ट से इंडिगो की 115 फ्लाइट कैंसिल की गईं
राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) के अनुसार रविवार को एयरपोर्ट पर इंडिगो की 54 आने वाली और 61 जाने वाली उड़ानें कैंसिल कर दी गईं हैं।
05:01 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
केरल के त्रिची एयरपोर्ट से इंडिगो की 11 फ्लाइट कैंसिल
इंडिगो फ्लाइट कैंसलेशन के बीच तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से विजुअल्स। सुबह 10 बजे तक यहां से 11 फ्लाइट्स कैंसिल की जा चुकी हैं।
04:14 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
5-15 दिसंबर के बीच की बुकिंग का पूरा पैसा लौटाएगी इंडिगो
इंडिगो ने कहा कि 5-15 दिसंबर के बीच की गई बुकिंग का वे पूरा पैसा लौटाएंगे। कंपनी ने कहा कि इस रिफंड के लिए कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा। एयरलाइन ने इसको लेकर कस्टमर से माफी भी मांगी।
04:10 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
इंडिगो के पास सबसे ज्यादा प्लेन, इसलिए ज्यादा असर
एयरलाइन दिन भर में लगभग 2,300 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ऑपरेट करती है। यह संख्या एअर इंडिया के एक दिन में संचालित उड़ानों की लगभग दोगुनी है। इतने बड़े पैमाने पर यदि 10–20 प्रतिशत उड़ानें भी देर से चलें या रद्द हों, तो इसका मतलब होता है 200–400 उड़ानें प्रभावित होना। हजारों यात्रियों के लिए बड़ी मुश्किलें आना। बुधवार को भी इंडिगो की 200 से ज्यादा उड़ानों पर असर पड़ा था।

04:09 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
केंद्र ने इंडिगो को राहत दी, वीकली रेस्ट का आदेश वापस

केंद्र सरकार शुक्रवार को बैकफुट पर आ गई थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया।
इंडिगो का दावा है कि इस नियम की वजह से पायलटों और अन्य स्टाफ की कमी हुई थी और पूरा ऑपरेशन प्रभावित हुआ। इसे दुरुस्त करने समय लगेगा। DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियम, फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) का दूसरा फेज लागू किया था। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ था।
04:03 AM7 दिसम्बर 2025
- कॉपी लिंक
DGCA के वे नए नियम, जिससे इंडिगो में स्टाफ की कमी हुई
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया।
DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और बाकी क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियमों में बदलाव किए थे। इसे फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) नाम दिया गया है। इन्हें दो चरणों में लागू किया गया। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ।
वहीं, 1 नवंबर से दूसरा चरण लागू हुआ। नए नियमों में यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पायलटों और क्रू को पर्याप्त आराम देने पर जोर दिया गया है। इस कारण इंडिगो के पास पायलट-क्रू मेंबर्स की कमी हो गई है।