Amritsar Delhi Chief Minister Rekha Gupta and religious places Today live Update | अमृतसर में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का दौरा: तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों पर दर्शन करेंगी; हरिमंदिर साहिब से रामतीर्थ तक कार्यक्रम निर्धारित – Amritsar News

Actionpunjab
1 Min Read


देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की फाइल फोटो

अमृतसर आज एक अहम राजनीतिक और धार्मिक गतिविधि का केंद्र बनने जा रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज अमृतसर पहुंच रही हैं। यह दौरा धार्मिक और सांस्कृतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि मुख्यमंत्री ए

.

मुख्यमंत्री का दल पहले राजासांसी एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि उनका स्वागत करेंगे। एयरपोर्ट से सीधा काफिला विश्व प्रसिद्ध श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचेगा। मुख्यमंत्री यहां माथा टेकेगी और गुरबाणी का आशीर्वाद लेंगी।

इसके बाद मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव श्री दुर्गियाणा तीर्थ। यह मंदिर अमृतसर की धार्मिक पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ है। यहां मुख्यमंत्री पूजा-अर्चना कर शहर की धार्मिक विविधता और सांस्कृतिक एकता को सम्मान देने का संदेश देंगी।

दौरे का तीसरा और अंतिम धार्मिक स्थल श्री वाल्मीकि तीर्थ, जिसे रामतीर्थ के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान ऋषि वाल्मीकि और माता सीता से जुड़े ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व के कारण विशेष श्रद्धा का केंद्र है। सभी धार्मिक कार्यक्रम पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री का प्रतिनिधिमंडल दोबारा राजासांसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *