Illegal unipoles will be removed in Hathras | हाथरस में अवैध यूनिपोल हटाए जाएंगे: डीएम ने दिए आदेश, बोले- सड़क किनारे लगे यूनिपोल सुरक्षा के लिए खतरा – Hathras News

Actionpunjab
2 Min Read


हाथरस7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शहर के मुख्य मार्गों पर लगे सभी यूनीपोल तुरंत हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इन यूनीपोल को सुरक्षा के लिए खतरनाक बताते हुए कहा कि ये किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।

सोमवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अतुल वत्स सड़क मार्ग से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर सड़क किनारे लगे एक यूनीपोल पर पड़ी। इसे सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक मानते हुए वह तुरंत रुक गए और मौके पर एसडीएम सदर राज बहादुर सिंह तथा नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार सहित संबंधित अधिकारियों को बुला लिया।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश जारी किए कि शहर के मुख्य मार्गों के किनारे लगाए गए अवैध यूनीपोल तत्काल हटाए जाएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने इन यूनीपोल को शीघ्र चिह्नित कर हटाने का आदेश दिया। इन निर्देशों के बाद, प्रशासन अब शहरभर में लगे यूनीपोल की सूची तैयार करने और उन्हें हटाने की कार्रवाई में जुट गया है।

इन अवैध यूनीपोल को हटाने का आदेश डीएम ने दिया है।

इन अवैध यूनीपोल को हटाने का आदेश डीएम ने दिया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *