पुष्पेंद्र कुमार तिवारी | बलिया3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बलिया में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोमवार को एक विवादास्पद बयान दिया। कहा कि जब अयोध्या से बाबरी मस्जिद का नामोनिशान मिट गया है, तो अब इस देश में कहीं भी बाबरी मस्जिद का निर्माण नहीं हो सकता।
बाबर एक आक्रमणकारी था
मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बाबर एक आक्रमणकारी था, और यह ऐतिहासिक तथ्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि बाबर ने भारत आकर सनातन धर्मावलंबियों के मंदिरों को तोड़ने का काम किया था। उन्होंने कहा कि ऐसा व्यक्ति, जिसने देश की संस्कृति और सभ्यता को नुकसान पहुंचाया, उसके नाम पर अब भारत में मस्जिद या कोई अन्य संरचना नहीं बन सकती।
दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुसलमानों के आदर्श बाबर नहीं हो सकते। उनके समाज में कई महापुरुष हुए हैं, जो उनके आदर्श हो सकते हैं।

वहीं दयाशंकर सिंह ने तृणमूल कांग्रेस को भी घेरा। दयाशंकर सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी “वोट बैंक की राजनीति” के तहत एक धर्म विशेष के लोगों को संगठित कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बंगाल में पूरे बांग्लादेशियों को बसाया गया, जिससे स्थानीय निवासियों का हक प्रभावित हो रहा है।