Jewellery worth Rs 10 lakh stolen from wedding ceremony | शादी समारोह में 10 लाख के जेवर चोरी: कड़िया गैंग सक्रिय, नारायण विहार में वारदात – Jaipur News

Actionpunjab
1 Min Read



जयपुर में शादियों के सीजन के साथ ही ‘कड़िया गैंग’ की सक्रियता बढ़ गई है। नारायण विहार थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान 10 लाख रुपए के सोने के जेवरात से भरा बैग चोरी हो गया। सोमवार को पीड़ित की शिकायत पर नारायण विहार थाने में मामला दर्ज कर लिय

.

झोटवाड़ा निवासी पीड़ित सुनील डंगायच ने बताया- चोरी की यह घटना रविवार को सुखद गार्डन, कीर्ति सागर कॉलोनी, गोपालपुरा बाईपास पर हुई। उनकी पत्नी का लगभग 70 ग्राम वजनी सोने का सेट एक हैंडबैग में रखा था।

बारात के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने यह बैग चुरा लिया। बैग की तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला। इस मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल रामप्रकाश को सौंपी गई है। पुलिस समारोह स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों के फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *