पेड़ों के बीच में मिला युवक का सड़ा-गला शव।
फरीदाबाद के बीपीटीपी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-80 स्थित बीपीटीपी पुल के पास सड़क किनारे पेड़ों के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। यह शव पेड़ से लटका हुआ था, लेकिन सड़ने और गलने के बाद जमीन पर गिर चुका था। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल बताई
.
जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे स्थानीय लोगों को इलाके से तेज दुर्गंध आने लगी। लोगों ने पहले सोचा कि कोई जानवर मरा है। लेकिन जब वे दुर्गंध की दिशा में गए तो देखा कि पेड़ों के बीच एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा है और उसका शरीर पूरी तरह सड़-गल चुका है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी।

पेड़ों के बीच में पड़ा मिला शव।
10–12 दिन पहले फांसी लगाने की आशंका
सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और फिर बीपीटीपी थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम को जानकारी दी गई। थाना प्रभारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि व्यक्ति ने लगभग 10–12 दिन पहले पेड़ से फांसी लगाई होगी। शरीर के पूरी तरह सड़ जाने और वजन बढ़ने के कारण फंदे से नीचे जमीन पर गिर गया।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। सड़ी-गली हालत के कारण मृतक के चेहरे और हाथों की त्वचा गल चुकी है, जिससे पहचान करना काफी मुश्किल हो गया है। मृतक के कपड़ों और आसपास के इलाके से कोई भी दस्तावेज या पहचान संबंधी सामान बरामद नहीं हुआ है। जांच के दौरान शव का पहनावा देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी मजदूर वर्ग का व्यक्ति हो सकता है।

शव को लेकर जाते पुलिस कर्मचारी।
मृतक की पहचान कराने में जुटी पुलिस
फोरेंसिक टीम ने पूरे क्षेत्र की बारीकी से जांच की और आवश्यक प्रमाण जुटाए। इसके बाद शव को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस ने आसपास के सभी क्षेत्रों में मृतक की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि यदि हाल के दिनों में किसी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज की गई है तो उसका मिलान भी कराया जाएगा। मृतक की पहचान होने पर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच आगे बढ़ाई जाएगी।