Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (8 to 14 December 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs | 14 दिसंबर तक 7 राशियों के लिए शुभ समय: वृष राशि वालों को तरक्की और मकर राशि के लोगों को रुका पैसा मिलने के योग हैं

Actionpunjab
20 Min Read


  • Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Saptahik Rashifal (Weekly Horoscope) | Saptahik Rashifal (8 To 14 December 2025), Weekly Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

23 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

8 से 14 दिसंबर के बीच चंद्रमा कर्क से कन्या राशि तक जाएगा। इन दिनों चंद्रमा पर मंगल, शनि और राहु की दृष्टि रहेगी। जिससे वृष राशि वालों को तरक्की मिलने के योग हैं। कर्क राशि के लोग नौकरी में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो ये हफ्ता शुभ रहेगा। कन्या राशि के लोगों उपलब्धि मिल सकती है। तुला राशि वालों को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। मकर राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कुंभ राशि के लोगों को फायदेमंद अवसर मिलेगा। मीन राशि वालों को लंबे समय से फंसा हुआ अपना ही पैसा मिल सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा ये हफ्ता…

मेष – पॉजिटिव – इस सप्ताह कोई खास बात सीखने को मिलेगी, जिससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा। वरिष्ठ तथा अनुभवी व्यक्तियों के अनुभवों से आपको अपने जीवन से जुड़े कई समस्याओं संबंधी उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों व रिश्तेदारों के साथ संपर्क बनाकर रखना मधुरता बनाएगा। जरा सी सावधानी आपको पूर्ण रूप से स्वस्थ रखेगी। नेगेटिव – किसी भी गंभीर मुद्दे पर चिंतित होने की बजाय मन को शांत और खुश बनाए रखें। अपने गुस्से व वाणी पर नियंत्रण रखें। युवाओं का लापरवाही की वजह से कोई लक्ष्य भी हाथ से निकल सकता है। घर परिवर्तन संबंधी योजना चल रही है, तो उस पर गंभीरता से काम करना होगा।

करियर – कार्य क्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था को उचित बनाने में अपनी जानकारी का फायदा उठा सकते हैं। कर्मचारियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज न करें। हार्डवेयर के व्यवसाय में मुनाफे को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। सरकारी सेवारत व्यक्ति अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें। लव – जीवन साथी का आपके कार्यों में पूरा सहयोग रहेगा तथा आपसी संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम प्रसंग आपकी बदनामी का कारण भी बन सकते हैं। हेल्थ – नसों में खिंचाव व दर्द की समस्या बढ़ सकती है। योग, व्यायाम नियमित रूप से करें। भाग्यशाली रंग – पिंक, भाग्यशाली अंक – 1

वृष – पॉजिटिव – यह सप्ताह समय कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए रचनात्मकता पर भी ध्यान दें। घर के लिए कोई खास वस्तु खरीदने के लिए परिवार जनों के साथ बाजार में मौज मस्ती भी रहेगी। किसी संबंधी के यहाँ जाने का भी निमंत्रण आ सकता है। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। नेगेटिव – कोई भुगतान आदि फंस जाने से आर्थिक समस्या बढ़ सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के बावजूद बच्चों की गतिविधियों पर भी ध्यान देना जरूरी है। कुछ समय उनके साथ भी जरूर व्यतीत करें। लेन-देन संबंधी मामलों में लापरवाह बिल्कुल न रहें। लापरवाही समस्या को और बढ़ा सकती है।

करियर – कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित होंगी और अत्यधिक कार्यभार की वजह से व्यस्तता भी बनी रहेगी। युवाओं को अपने किसी नए काम को बेहतर तरीके से अंजाम देने की वजह से तरक्की मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी में परिवर्तन का योग है। व्यापार में उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। लव – घर के रखरखाव को लेकर आपसी विचार-विमर्श होंगे तथा हल्की-फुल्की तकरार भी रहेगी। प्रेम प्रसंगों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। हेल्थ – मौसम जनित स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी। अपना उचित ध्यान रखें। सावधानी बरतना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग – बादामी, भाग्यशाली अंक – 4

मिथुन – पॉजिटिव – इस सप्ताह कोई निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रह सकती है। घर के वरिष्ठ व्यक्ति की उचित सलाह से आपको अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। मित्रों और संबंधियों के साथ हँसी-मजाक और मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा। किसी परियोजना आदि की वजह से यात्रा भी संभव है। कंप्यूटर तथा मीडिया से जुड़े व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त होंगे। नेगेटिव – कुछ व्यक्तिगत समस्याएं रहेंगी। इस समय धैर्य और समझदारी से परिस्थितियों को संभालें। यह समय बहुत ही शांति और धैर्य से व्यतीत करने का है। मेहनत के अनुरूप ज्यादा परिणाम भी हासिल नहीं होंगे। त्वचा संबंधी एलर्जी से अपना बचाव करें।

करियर – व्यवसाय संबंधी कुछ विवादित मामलों का समाधान मिलेगा। कर्मचारियों से संबंधित समस्या भी दूर होगी तथा वे लोग काम के प्रति पूर्ण रूप से अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे। नए निवेश के लिए समय अनुकूल है। कम मेहनत में भी लाभ के योग हैं। लव – पति-पत्नी के बीच पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति रह सकती है। युवाओं की दोस्ती और अधिक मधुर होगी। रिश्तों में दूरियां नहीं आएंगी। हेल्थ – त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती है। प्रदूषण तथा पसीने से अपना बचाव करें। खानपान पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग – हरियाली हरा, भाग्यशाली अंक – 8

कर्क – पॉजिटिव – किसी कार्य को पूरा करने में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़े, तो हिम्मत न हारें। आपको बेहतरीन परिणाम भी मिलने की संभावना है। संतान के उचित व्यवहार से भी मन में सुकून रहेगा। संबंधियों के साथ फोन द्वारा संपर्क में रहें, उनके द्वारा आपको कई नई लाभदायक जानकारियां मिलेंगी। घर का वातावरण सुखद रहेगा। नेगेटिव – किसी व्यक्तिगत योजना को कार्य रूप देने के लिए अत्यधिक मेहनत की जरूरत है। व्यर्थ की गतिविधियों में समय नष्ट न करें। कभी-कभी आपकी कोई रूखी बात किसी को आहत कर सकती है। अनावश्यक यात्रा से भी परहेज करें। निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है।

करियर – इस सप्ताह आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। कोई भी व्यवसायिक निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। युवाओं को अपने करियर को लेकर कुछ चिंता रह सकती है। नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो इससे संबंधित कार्यवाही शुरू करने का उचित समय है। लव – किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात होना सबको खुशी प्रदान करेगा। विवाह योग्य लोगों को कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। प्रेम संबंध स्थिर रहेंगे। हेल्थ – मानसिक और शारीरिक अस्वस्थता की वजह से थकान और सुस्ती हावी रहेगी। भरपूर आराम लें तथा सकारात्मक बने रहने के लिए अनुभवी लोगों का साथ जरूर करें। भाग्यशाली रंग – सफेद, भाग्यशाली अंक – 3

सिंह – पॉजिटिव – आपका संयम और विनम्रता रखना दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालेगा। बेकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा अपने कार्यों में ही व्यस्त रहें। निश्चित ही आपको सफलता मिलने वाली है। परिवार के साथ किसी धार्मिक गतिविधि में समय व्यतीत करने से शांति महसूस होगी। दांपत्य संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। नेगेटिव – कोर्ट केस संबंधी कोई मामला लंबित है, तो अभी उसमें सफलता पाने के लिए और अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। बच्चों की समस्या में उनका मार्गदर्शन अवश्य करें। किसी भी विवादित मामले से खुद को दूर रखें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान रह सकती है।

करियर – व्यवसायिक मामलों में कारोबार को लेकर ठोस योजना बनाने की जरूरत है। किसी कर्मचारी की गलती की वजह से नुकसान भी होने की आशंका है। बेहतर होगा, कि सभी गतिविधियां अपनी निगरानी में ही करवाएं। नौकरी पेशा लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत कार्यभार मिल सकता है। लव – दांपत्य संबंधों में चल रहे मनमुटाव का समाधान होगा तथा संबंधों में पुनः मधुरता आएगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। रिश्ते मजबूत होंगे। हेल्थ – अत्यधिक कार्यभार की वजह से पैरों में दर्द और थकान की शिकायत रह सकती है। मधुमेह संबंधी जाँच भी अवश्य करवाएं। सावधान रहें। भाग्यशाली रंग – लाल, भाग्यशाली अंक – 9

कन्या – पॉजिटिव – आपकी बोलचाल तथा व्यवहार कुशलता जैसे गुणों से आपको अपने आर्थिक और व्यवसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख-सुविधाओं संबंधी ऑनलाइन खरीदारी में भी खुशनुमा समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में किसी प्रभावशाली व्यक्ति की सलाह और मदद आपको कोई नई उपलब्धि हासिल करवा सकती है। नेगेटिव – यह समय अपने तथा पारिवारिक कार्यों पर ध्यान देने का है। बाहरी गतिविधियों में ज्यादा समय व्यतीत न करें। ऑनलाइन गतिविधियों की अधिक से अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है। जोखिम प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। अनावश्यक यात्रा को टालें।

करियर – प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत लोगों को भी अपने कार्यों के प्रति उचित मेहनत करने से उच्चाधिकारियों की सराहना मिलेगी। व्यवसाय में नई तकनीक अपनाने से लाभ होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। लव – घर का वातावरण खुशनुमा और तालमेल बना रहेगा। प्रेम प्रसंगों में नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। हेल्थ – जोखिम प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। गिरकर या वाहन से चोट लगने की आशंका है। सावधानी बरतना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग – काला, भाग्यशाली अंक – 6

तुला – पॉजिटिव – इस सप्ताह कुछ अनुभवी लोगों के सानिध्य में आपको सकारात्मक अनुभव सीखने को मिलेंगे। इससे आपको किसी भी मुश्किल समस्या में समाधान ढूंढने में सहायता मिलेगी। संपत्ति संबंधी किसी भी कार्य को पूरा करने के लिए उचित समय है। युवाओं को अपने करियर से संबंधित सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। नेगेटिव – गुस्से और भावुकता में कोई भी निर्णय लेने से परहेज करें और किसी गैर कानूनी काम में न उलझें। विद्यार्थी लोग मनोरंजन के साथ-साथ अपनी पढ़ाई के प्रति भी ध्यान दें। अपने फिजूल के खर्चे पर काबू रखना जरूरी है। कर्ज का बोझ बढ़ सकता है।

करियर – संपत्ति संबंधी व्यवसाय में कोई भी समझौता बहुत सोच-समझकर ही करें। किसी अन्य व्यक्ति की वजह से दिक्कत आ सकती है। आयात-निर्यात संबंधी व्यवसाय में कोई ऑफिशियल यात्रा होना आपके लिए लाभदायक साबित होगी। ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को दूर रखें। लव – अचानक ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात सारे तनाव को दूर करेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। हेल्थ – ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज करें। प्रदूषण की वजह से एलर्जी और खांसी, जुकाम होने जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग – नेवी ब्लू, भाग्यशाली अंक – 2

वृश्चिक – पॉजिटिव – इस सप्ताह सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ मुलाकात लाभदायक रहेगी। घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। कोई पारिवारिक मामला उलझा हुआ है, तो उसका समाधान निकल सकता है। सावधानी बरतना जरूरी है। नेगेटिव – अस्वस्थता की वजह से स्वभाव में कुछ गुस्सा और चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने इस व्यवहार में सुधार लाने की जरूरत है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। तनाव और थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है।

करियर – व्यवसाय में कोई भी कागजी कार्यवाही करते समय सावधानी बरतें। इस समय नुकसान होने की स्थिति बन रही है। कारोबारी गतिविधियां अभी लंबित रहेंगी। सरकारी सेवारत लोगों के लिए कोई विशेष ड्यूटी लग सकती है। नए निवेश से बचें। लव – पति-पत्नी आपसी सामंजस्य से घर की व्यवस्था उचित बनाकर रखें। प्रेमी-प्रेमिका को भी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान रखना जरूरी है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। हेल्थ – तनाव और थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। अपना मनोबल बनाकर रखें। नियमित जाँच करवाएं। भाग्यशाली रंग – केसरिया, भाग्यशाली अंक – 5

धनु – पॉजिटिव – कुछ समय खुद के लिए भी निकालें। आत्म मनन करने से आपको कई समस्याओं का समाधान मिलेगा, साथ ही मानसिक शांति भी रहेगी। आपको कोई विशेष उपलब्धि हासिल होने वाली है। दृढ़ निश्चय और मेहनत से अपने कार्यों में भरपूर समय दें। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को भी उचित बनाकर रखेगा। नेगेटिव – विद्यार्थी लोग मौजमस्ती में पड़कर अपनी पढ़ाई का नुकसान न करें। मित्रों अथवा संबंधियों के साथ आपकी किसी गलती की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। परिवार तथा घर के बुजुर्गों को भी आपकी देखभाल की जरूरत है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट न करें।

करियर – कार्यक्षेत्र में आपका प्रबंधन तथा कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल उत्पादन को और अधिक बढ़ाएगा तथा कार्य क्षेत्र की व्यवस्था को भी उचित बनाकर रखेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी। कम मेहनत में लाभ के योग हैं। लव – पारिवारिक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत से वातावरण सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। संबंधों में नजदीकियां बनी रहेगी। हेल्थ – सिर दर्द, माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा तनाव न लें। हर परिस्थिति में धैर्य और संयम बनाकर रखें। आराम करना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग – मेहरून, भाग्यशाली अंक – 3

मकर – पॉजिटिव – इस सप्ताह कुछ न कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे। आप अपने आत्मविश्वास और मेहनत से काफी हद तक परिस्थितियों अनुकूल भी हो जाएंगी। युवा वर्ग अपने अंदर छिपी प्रतिभा को पहचानें और उसका उपयोग करें। इस समय बनाई गई योजनाएं निकट भविष्य में शुभ अवसर प्रदान करने वाली हैं। रुकी हुई पेमेंट आने से आर्थिक परेशानियां हल होंगी। नेगेटिव – आर्थिक स्थिति कुछ मध्यम ही रहेगी। अचानक ही कुछ ऐसा खर्चा आ सकता है, कि कटौती करना भी संभव नहीं होगा। अपनी किसी योजना को क्रियान्वित करने में जल्दबाजी करना उचित नहीं है। विरोधियों की गतिविधियों को भी नजरअंदाज न करें।

करियर – व्यावसायिक स्थल पर कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। कोई उत्तम डील भी फाइनल होगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने कार्यभार को लेकर कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। अधिकारियों से संबंध मधुर बनाकर रखें। दूना फायदा होने के योग हैं। लव – पति-पत्नी के बीच सामंजस्य में कुछ कमी रह सकती है। इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। अपने व्यवहार में परिपक्वता लाएं। प्रेम संबंधों में अपना समय और पैसा व्यर्थ न करें। हेल्थ – काम के बीच-बीच में उचित आराम भी लेना जरूरी है। नसों में खिंचाव और दर्द आपको परेशान करेगा। योग करें। भाग्यशाली रंग – सलेटी, भाग्यशाली अंक – 6

कुंभ – पॉजिटिव – इस सप्ताह लाभ का कोई अच्छा अवसर मिलेगा। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। संतान से संबंधित कोई इच्छा पूरी हो जाने से भरपूर ऊर्जा महसूस करेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा और रोजमर्रा के तनाव से भी राहत मिलेगी। रिश्तों में पुनः मधुरता आएगी। नेगेटिव – रुपए-पैसे के लेनदेन संबंधी हिसाब-किताब करते समय कोई गलती होने की स्थिति बन रही है, इसलिए सावधानी रखना जरूरी है। किसी नजदीकी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। मधुमेह तथा रक्तचाप की जाँच अवश्य कराएं।

करियर – कारोबार में व्यवस्था और अधिक बेहतर बनाने के लिए कुछ खास लोगों की मदद सहायक रहेगी। टीमवर्क बनाकर काम करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। साझेदारी संबंधित व्यवसाय में अधिक कार्यभार आपके ऊपर ही रहेगा। ऑफिस में अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे। लव – व्यस्तता की वजह से अपने दांपत्य संबंधों को नजरअंदाज न करें। कुछ समय परिवार जनों के साथ जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंध में मधुरता रहेगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। हेल्थ – मधुमेह तथा रक्तचाप की जाँच अवश्य कराएं। इस समय किसी भी प्रकार की लापरवाही करना उचित नहीं है। व्यवस्थित दिनचर्या रखें। भाग्यशाली रंग – नीला, भाग्यशाली अंक – 9

मीन – पॉजिटिव – लंबे समय से कहीं धन फँसा हुआ है, तो इस सप्ताह उसे हासिल करने का उत्तम समय है। संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होगी। आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। कार्यालय में सहयोगियों के साथ सामंजस्य बना रहेगा। नेगेटिव – व्यक्तिगत अथवा परिवार संबंधी कुछ कठिन फैसले लेने पड़ सकते हैं, इसलिए भावनाओं की बजाय व्यावहारिक दृष्टिकोण रखें। समय के अनुसार अपने स्वभाव में भी बदलाव लाना जरूरी है। किसी के साथ कोई वचन किया है, तो उसे पूरा भी अवश्य करें। घरेलू मामलों में कुछ मनमुटाव रहेंगे।

करियर – व्यावसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें तथा सारे निर्णय खुद ही लेने का प्रयास करें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से व्यवसाय संबंधी कुछ बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी। कमीशन संबंधी कार्यों में नुकसान होने की स्थिति बन रही है। सावधानी बरतना आवश्यक है। लव – घरेलू मामलों में कुछ न कुछ मनमुटाव रहेंगे। किसी विपरीत लिंगी मित्र के प्रति आकर्षण प्रेम संबंधों में परिणित हो सकता है। समझदारी से काम लें। हेल्थ – वायरल तथा गला खराब होने जैसी दिक्कत रहेगी। व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान रखने से जल्दी ही आप स्वस्थ हो जाएंगे। आराम करें। भाग्यशाली रंग – बसंती, भाग्यशाली अंक – 5

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *