बसंतकुंज योजना में कमल की आकृति के बने रहे राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल का काम 85% से ज्यादा पूरा हो गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने 20 दिसंबर तक कार्यदायी संस्था को अधूरा काम पूरा करने का निर्देश दिया है।
.
25 दिसंबर को इसका उद्घाटन होगा। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की उम्मीद है। लखनऊ में बन रहे इस प्रेरणा स्थल को तैयार करने के लिए युद्ध स्तर पर काम हो रहा है। अफसरों ने उद्घाटन कार्यक्रम से पहले काम पूरा होने का दावा किया है।
सबसे पहले प्रेरणा स्थल की ड्रोन से ली गईं 3 तस्वीरें देखिए…

लखनऊ में कमल के आकार का प्रेरणा स्थल बन रहा है। 25 दिसंबर को इसका उद्घाटन होगा।

प्रेरणा स्थल की क्षमता 1 लाख लोगों की होगी। इसमें 3 हेलीपैड बनाए जा रहे हैं।

प्रेरणा स्थल में 63 फीट ऊंची मूर्तियां लगाई गई हैं।
1000 गाड़ियों की होगी पार्किग स्थल के अन्दर ही करीब 1000 गाड़ियों की पार्किग बनाई गई है। चारदीवारी के बहार भी एक हजार गाड़ियों की पार्किंग हो सकेगी। स्मारक में प्रवेश के लिए वीवीआईपी और वीआईपी गेट बनाए गए हैं। पब्लिक की इंट्री और निकास के लिए अलग-अलग गेट बने है।
वाटर बॉडी में लगाई गईं मूर्तियां स्थल में प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विशालकाय मूर्तियां भी लगाई गई हैं। तीनों मूर्तियों को वाटर बॉडी में फाउंटेन के बीच में लगाया गया है। इनकी ऊंची 63 फीट है।

प्रेरणा स्थल में लोगों के बैठने के लिए बेंचनुमा सीढ़ियां बनाई गई हैं।
कोलकाता और जयपुर जाकर की थी रिसर्च
म्यूजियम क्यूरेशन का कार्य पैन इंटेल कॉम के माध्यम से कराया जा रहा है। उनकी टीम ने अलग-अलग शहरों में जाकर रिसर्च करके तीनों महान विभूतियों के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक तथ्य संकलित किये हैं। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बारे में अहम जानकारी जुटाने के लिए टीम कोलकाता गयी थी।
पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य संकलित करने के लिए टीम ने जयपुर और दूसरे शहरों में गई थी।

प्रेरणा स्थल में 120000 वर्ग मीटर का रैली स्थल बनेगा।
गैलरी में दिखाए जाएंगे लाइव विजुअल्स प्रेरणा स्थल का म्यूजियम ब्लॉक लगभग 6300 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बना है। इसमें 2 प्रवेश गेट बनाए गए हैं। म्यूजियम में कुल 5 गैलरी हैं। जिनमें महान विभूतियों की फोटो, स्टोन म्यूरल्स के साथ ही डिजिटन पैनल पर लाइव ऑडियो-वीडियो विजुअल्स प्रदर्शित किये जाएंगे।
12 इंटरप्रिटेशन वॉल विकसित की जा रही है। म्यूजियम अटल जी की कविताएं, लेख, भाषण प्ले-बैक में सुनायी देंगे।
