Gurugram Man Arrested for Burning Wife Alive Over Family Dispute | गुरुग्राम में पत्नी को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाया: साली की शादी में ससुराल वालों से हुआ था झगड़ा, आठ दिन बाद इलाज के दौरान मौत – gurugram News

Actionpunjab
3 Min Read



गुरुग्राम में पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर उसे जिंदा जलाने के आरोपी को पकड़ लिया गया है।

गुरुग्राम में पेट्रोल छिड़क कर पत्नी को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को अरेस्ट कर लिया है। आठ दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही पत्नी नीतू (37 वर्ष)की सोमवार को पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी

.

भौंडसी के पास स्थित रायसीना कॉलोनी में रहने वाले आनंद 30 नवंबर की रात शराब के नशे में घर आया। उसने अपनी पत्नी नीतू से झगड़ा करना शुरू कर दिया। दरअसल कुछ दिन पहले नीतू की बहन की शादी में उसका ससुराल वालों से झगड़ा हो गया था। उसके बाद से वह नीतू से कह रहा था कि शादी में उसकी बेइज्जती की गई। इसी को लेकर फिर से उसने झगड़ा किया।

बाइक की टंकी से निकाला पेट्रोल

गुस्साए आनंद ने अपनी बाइक की टंकी से पेट्रोल निकाला और नीतू के ऊपर छिड़क दिया। इसके बाद आरोपी ने लाइटर से आग लगा दी। देखते ही देखते नीतू आग की लपटों में घिर गई। किसी तरह आस पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और उसे सोहना के सरकारी अस्पताल में लेकर गए।

सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक भेज दिया। इलाज के दौरान पुलिस ने नीतू के बयान दर्ज किए थे। उसने अपने पति आनंद पर मारपीट करने और आग लगाने का आरोप लगाया था।

16 साल पहले हुई थी शादी

मरने से पहले दिए बयान में नीतू ने बताया था कि उनकी शादी को 16 साल हो चुके थे और उसका पति अक्सर शराब पीकर झगड़ा करता था। पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान नीतू की हालत बिगड़ती गई और 8 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। पीड़िता के बयान और घटनाक्रम के आधार पर भौंडसी पुलिस थाने में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।

आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी पति आनंद को रायसीना भौंडसी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि हाल ही में उसकी साली की शादी के दौरान ससुराल पक्ष से उसका विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश में उसने यह कदम उठाया। आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *