Chandigarh Airport cancelled the 5:00 AM Mumbai flight and 5:45 AM Delhi flight today. Passengers faced inconvenience as cancellation updates were given late. Five flights were cancelled yesterday, and delays have been frequent over the past week. | चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दो फ्लाइट रद्द:: मुंबई और दिल्ली जाने वाले यात्रियों को करनी पड़ी परेशानी – Chandigarh News

Actionpunjab
3 Min Read


शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़।

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह यात्रियों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह 5:00 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट और सुबह 5:45 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट को अचानक रद्द कर दिया गया। फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी एयरलाइन की तरफ से देर रा

.

यात्रियों ने बताया कि उन्हें फ्लाइट कैंसल होने का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया। कई यात्रियों के महत्वपूर्ण काम और आगे की कनेक्टिंग फ्लाइटें भी छूट गईं। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइन की तरफ से ऑपरेशनल वजहों का हवाला देते हुए दोनों उड़ानों को रद्द किया गया है।

फ्लाइट रद्द होने के बाद एयरपोर्ट पर रिफंड व री-शिड्यूलिंग काउंटर पर भी भीड़ लगी रही। एयरलाइन ने यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ान में एडजस्ट करने या रिफंड लेने का विकल्प दिया है।

कल रद्द हुईं थीं पांच फ्लाइटस

चंडीगढ़ से कल यानि मंगलवार को पांच फ्लाइट्स रद्द हुई थीं। जबकि यह पहले के दिनों के मुकाबले काफी कम हैं। मगर स्थिति अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है। फ्लाइट्स के डिले और रद्द होने से लोग परेशान हों रहे हैं। इस बीच एयरपोर्ट पर इसके लिए कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए गए हैं।

कंट्रोल रूम में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी एयरलाइंस के अलग-अलग संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। इंडिगो के लिए 92899-38532, एयर इंडिया के लिए 8800197833 और 0172-2242201, एयर इंडिया एक्सप्रेस के लिए 92055-08549, अलायंस एयर के लिए 98184-28648 जबकि ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर (DTM) का नंबर 95010-15832 जारी किया गया है।

पिछले एक सप्ताह से उड़ानों की टाइमिंग बिगड़ी हुई है

यह पहली बार नहीं है जब चंडीगढ़ एयरपोर्ट से उड़ानें प्रभावित हुई हों। पिछले कुछ दिनों से कई उड़ानें या तो देरी से चल रही हैं या रद्द हो रही हैं।

  • 3 दिन पहले, दिल्ली जाने वाली एक सुबह की फ्लाइट करीब 3 घंटे देरी से रवाना हुई थी।
  • पिछले हफ्ते, मुंबई की दो फ्लाइटें तकनीकी कारणों से रद्द की गई थीं।
  • मौसम में बदलाव और एयरलाइन के आंतरिक ऑपरेशनल मुद्दों के कारण कई यात्री लगातार परेशानी झेल रहे हैं।
  • यात्रियों ने शिकायत की थी कि रद्दीकरण की जानकारी समय रहते नहीं दी जाती, जिससे एयरपोर्ट पहुंचकर अफरा-तफरी होती है।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि वे एयरलाइंस से लगातार संवाद में हैं ताकि यात्रियों को समय पर अपडेट मिल सके और ऐसी स्थितियों में कमी आए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *