- Hindi News
- Jeevan mantra
- Jyotish
- Aaj Ka Tarot Rashifal (Horoscope Today) | Daily Tarot Rashifal Tuesday (9 December 2025), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs
5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

9 दिसंबर, मंगलवार को मिथुन राशि वालों को करियर में प्रमोशन मिल सकता है। तुला राशि वालों को काम में तरक्की और सम्मान मिल सकता है। इनकम के नए सोर्स खुलेंगे।
वृश्चिक राशि वालों को जोखिम भरे फैसलों में किस्मत का साथ मिलेगा। कुंभ राशि वालों को दुगना फायदा मिल सकता है। बिजनेस पार्टनरशिप में भरोसे से उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
| मेष – थ्री ऑफ स्वोर्ड्स |
आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव माहौल को अस्थिर कर सकते हैं। किसी मुद्दे को लेकर परिवार में हल्की कड़वाहट उभर सकती है। बुजुर्गों की बातों को गलत समझने से दूरी महसूस होगी। गृहिणी खुद को उपेक्षित या कम सराहा गया महसूस कर सकती हैं। किसी रिश्तेदार की टिप्पणी दिल को चुभ सकती है। आर्थिक निर्णय को लेकर मतभेद संभव है। आज आत्मसम्मान की परीक्षा है। गुस्सा या रोके हुए आँसू सिरदर्द बढ़ा सकते हैं।
करियर – काम में निराशा या आलोचना का सामना करना पड़ सकता है। बैंक कर्मचारियों के लक्ष्य पर सवाल उठ सकते हैं। व्यवसाय में ग्राहक की नकारात्मक प्रतिक्रिया मन को चोट पहुँचा सकती है। सहकर्मियों की कटु टिप्पणियां प्रेरणा कम कर सकती हैं, धैर्य और सुधार की दिशा आगे ले जाएगी। लव – रिश्ते में दर्द या दूरी उभर सकती है। आपस की बातचीत में गलत अर्थ निकलने से ठंडापन बढ़ सकता है। साझेदार की किसी पुरानी बात से दिल आहत हो सकता है। अविवाहित को दिल टूटने जैसा अनुभव मिल सकता है। हेल्थ – रक्तचाप अधिक हो सकता है, नमक कम लें। गुनगुना पानी अधिक लाभकारी रहेगा। शांत संगीत और धीमी श्वास राहत देगी। भाग्यशाली रंग – मरून, भाग्यशाली अंक – 9
| वृष – फोर ऑफ कप्स |
आज मन उदासीन और थोड़ा उदास रह सकता है। घर में सबकुछ सामान्य होने के बावजूद अंदर से खालीपन महसूस होगा। बच्चे पास रहेंगे, पर ध्यान कहीं और भटक सकता है। दिनचर्या की एकरूपता से थकान और ऊब महसूस होगी। परिवार किसी योजना या बाहर जाने का सुझाव देगा, पर उत्साह की कमी दिख सकती है। मन को नए विचारों की आवश्यकता है। छोटी कोशिशें प्यार की ऊर्जा लौटाएँगी।
करियर – कार्यालय में बैठक या फाइल कार्य दोहराव की वजह से उबाऊ लगेंगे। बैंक पेशेवर को एक जैसे लक्ष्य निराश करेगा। चिकित्सा कर्मचारी को लंबे समय की एक जैसी ड्यूटी थका देगी। व्यवसाय में नए अवसर की प्रतीक्षा बेचैनी ला सकती है। शिक्षक विद्यार्थियों की कम प्रतिक्रिया से हतोत्साहित महसूस कर सकते हैं। लव – साझेदार की देखभाल के बावजूद दिल में संतुष्टि कम रहेगी। आपस की बातचीत धीमी और औपचारिक हो सकती है। अविवाहित नए संबंध प्रस्तावों को नजरअंदाज कर सकते हैं। पहले जैसे रोमांच की कमी से बेचैनी होगी। हेल्थ – सुस्ती, भारीपन और ऊर्जा में गिरावट महसूस हो सकती है। देर तक बिस्तर में रहने का मन करेगा। विटामिन से भरपूर फल मदद करेंगे। तेज चाल में छोटी वॉक मन को उठाएगी। भाग्यशाली रंग – स्काई ब्लू, भाग्यशाली अंक – 4
| मिथुन – किंग ऑफ वांड्स |
आज नेतृत्व और निर्णय क्षमता का प्रभाव घर के वातावरण में दिखेगा। परिवार किसी बड़े कदम पर आपका मार्गदर्शन मानेगा। बच्चे आपकी सख्ती के बावजूद प्रेरित महसूस करेंगे। गृहिणी घर के प्रबंधन में आपके सहयोग से राहत पाएँगी। नए काम या बदलाव की शुरुआत पर चर्चा होगी। रिश्तेदारों के बीच आपकी राय को महत्व मिलेगा। दिन ऊर्जा, दृढ़ता और योजनाओं के क्रियान्वयन पर केंद्रित रहेगा।
करियर – कार्यस्थल पर नेतृत्व की भूमिका चमकेगी। प्रबंधन कार्य का संचालन आपको सौंपा जा सकता है। बिक्री या विपणन दल आपकी रणनीति पर आगे बढ़ेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यवाही तेज करने का निर्देश मिल सकता है। व्यवसाय में नए कर्मचारियों की भर्ती या विस्तार योजना बन सकती है। मेहनत के साथ साहस सफलता दिलाएगा। लव – आपस के संबंधों में रोमांस के साथ सुरक्षा का भाव बढ़ेगा। साझेदार आपके आत्मविश्वास से आकर्षित होंगे। अविवाहित को मजबूत व्यक्तित्व वाले व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है। आगे बढ़ने का निर्णय आज लिया जा सकता है। हेल्थ – अधिक ऊर्जा से तनाव महसूस हो सकता है। मसालेदार भोजन से गर्मी बढ़ सकती है। पसीना अधिक आना और निर्जलीकरण की संभावना है। खनिज से भरपूर आहार आराम देंगे। आधा घंटा विश्राम शरीर को पुनर्जीवित करेगा। भाग्यशाली रंग – रॉयल गोल्ड, भाग्यशाली अंक – 7
| कर्क – फोर ऑफ स्वोर्ड्स |
आज शांति और मानसिक विश्राम की आवश्यकता महसूस होगी। घर में गतिविधियां धीमी गति से चलेंगी। बुजुर्गों की सेहत या आराम को प्राथमिकता दी जाएगी। बच्चे भी पढ़ाई या खेल में शांत रुख अपनाएँगे। गृहिणी घरेलू कार्यों से हल्का विराम लेना चाहेंगी। किसी पुराने मुद्दे पर चर्चा टालकर माहौल शांत रखेगा। रिश्तेदारों से बातचीत सीमित रहेगी। दिन में आत्मचिंतन, विश्राम और मौन की ऊर्जा अधिक रहेगी।
करियर – कार्यालय कार्य पर आगे बढ़ने के बजाय योजना पुनर्गठन की आवश्यकता महसूस होगी। बैंक कर्मचारियों को एक-दो दिन तक कम दबाव वाला कार्य मिल सकता है। इंजीनियरिंग परियोजना पर लंबित स्थिति बनी रह सकती है। व्यवसाय में सुपुर्दगी और भुगतान धीमे चलते दिखाई देंगे। शिक्षकों को प्रशासनिक कार्य से राहत मिल सकती है। लव – रिश्ते में शांत दूरी पर संवाद रहेगा। बिना बहस किए सिर्फ आराम और साथ का अनुभव चाहेंगे। साझेदार आपकी थकान समझकर आपको समय देंगे। अविवाहित प्रेम में रुचि कम दिखाएंगे, स्वयं पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हेल्थ – स्वास्थ्य में अत्यधिक थकावट होगी। फोन और स्क्रीन से दूरी जरूरी है। हल्का भोजन और गर्म सूप राहत देगा। मांसपेशियों में जकड़न आराम और मालिश से कम होगी। दोपहर में छोटी नींद ऊर्जा लौटाएगी। भाग्यशाली रंग – लैवेंडर, भाग्यशाली अंक – 2
| सिंह – फाइव ऑफ पेंटाकल्स |
आज का दिन संघर्ष और भावनात्मक कमी की अनुभूति ला सकता है। घर में खर्च बढ़ने से तनाव महसूस हो सकता है। बुजुर्गों की जरूरतों का प्रबंध चुनौतीपूर्ण लग सकता है। बच्चे किसी वस्तु की मांग पूरी न होने पर निराश दिख सकते हैं। रिश्तेदारों से समर्थन उम्मीद से कम मिलेगा। घर का माहौल बोझिल रहेगा और चिंता होगी। धैर्य, संयम और आत्मविश्वास जरूरी है।
करियर – काम में अस्थिरता और चिंता दिख सकती है। ड्यूटी शिफ्ट में बदलाव से असुविधा होगी। बैंक कर्मचारियों को लक्ष्य न पाने का डर परेशान कर सकता है। व्यवसाय में बिक्री कम होने से आर्थिक भय रहेगा। शिक्षकों को छात्रों की कम उपस्थिति से आत्मविश्वास घट सकता है। ऊर्जा कम रहेगी लेकिन हिम्मत बनाए रखना जरूरी होगा। लव – रिश्ते में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। आपस के संबंधों के बीच आर्थिक या जिम्मेदारियों को लेकर तनाव उभर सकता है। साझेदार का व्यवहार ठंडा लगेगा। छोटी देखभाल और शब्द संबंध को संभाल सकते हैं। हेल्थ – एड़ियों में दर्द हो सकता है। ठंडी हवाओं से हड्डियों में जकड़न बढ़ सकती है। ऊर्जा का स्तर कम रहेगा। आँखों के नीचे काले घेरे संभव हैं। विटामिन डी और हल्की धूप उपयोगी होगी। भाग्यशाली रंग – ब्रिक रेड, भाग्यशाली अंक – 9
| कन्या – नाइट ऑफ स्वोर्ड्स |
आज तेजी, निर्णय और त्वरित प्रतिक्रियांओं का दिन रहेगा। घर में किसी मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करने की जरूरत महसूस होगी। बुजुर्गों की बात बीच में रोक देना विवाद बढ़ा सकता है। बच्चे अचानक यात्रा या प्रतियोगिता की तैयारी में आपकी मदद मांग सकते हैं। किसी रिश्तेदार की जानकारी अप्रत्याशित प्रतिक्रिया ला सकती है। परिवार में जल्दबाजी से तनाव बढ़ सकता है। आज गति और विवेक दोनों को साथ रखना जरूरी है।
करियर – फोन से संबंधित या जवाबदेही वाली नौकरी में दबाव बढ़ेगा। कानून क्षेत्र में तुरंत दस्तावेज दाखिल करने की जरूरत पड़ेगी। इंजीनियरिंग कर्मचारियों को परियोजना अद्यतन तुरंत जमा करना पड़ सकता है। व्यवसाय में तेज बाजार बदलाव के कारण मूल्य या रणनीति तुरंत बदलनी होगी। शिक्षक को अचानक प्रस्तुति या प्रदर्शन देना पड़ सकता है। लव – रिश्ते में आवेग और जल्दबाजी दिख सकती है। छोटी बातों पर तीखे शब्द कह सकते हैं। साझेदार के संदेश का देर से जवाब मिलने पर गुस्सा बढ़ सकता है। अविवाहित तुरंत कदम बढ़ाना चाहेंगे। थोड़ी शांति और शब्द चयन प्रेम को स्थिर रखेगा। हेल्थ – दौड़भाग और तनाव से सांस तेज हो सकती है। कैफीन ज्यादा लेने से दिल की धड़कन बढ़ सकती है। पानी अधिक पीना संतुलन देगा। अचानक गुस्सा रक्तचाप बढ़ा सकता है। वॉक, स्ट्रेच और गहरी सांस राहत देती है। भाग्यशाली रंग – व्हाइट, भाग्यशाली अंक – 6
| तुला – नाइन ऑफ पेंटाकल्स |
आज आत्मसम्मान, सम्पन्नता और सुख का अनुभव होगा। घर में साज-सज्जा और आरामदायक चीजों पर ध्यान जाएगा। बुजुर्ग आपके व्यवहार और उपलब्धि से प्रसन्न रहेंगे। बच्चे अनुशासित और सहयोगी दिखाई देंगे। परिवार में स्वादिष्ट भोजन, संगीत और सहज बातचीत का माहौल। किसी प्रिय रिश्तेदार का पारिवारिक सहयोग मन को खुश करेगा। आर्थिक स्थिरता से आत्मविश्वास बढ़ेगा। भावनात्मक सुरक्षा आज प्रमुख होगी।
करियर – काम में शानदार प्रगति और सम्मान की संभावना है। ग्राहक संभालने में आपकी सफलता चर्चित होगी। बैंक कर्मचारियों को पिछले प्रदर्शन का सकारात्मक लाभ मिलेगा। फैशन या डिजाइन क्षेत्र वालों को बड़ा कार्य मिल सकता है। व्यवसाय में मुनाफा बढ़ने से भरोसा मजबूत होगा। शिक्षक को छात्रों की ओर से प्रशंसा मिलेगी। लव – रिश्ते में सौम्यता और रोमांस का सुंदर संतुलन रहेगा। आपस में एक-दूसरे की सराहना में उदार रहेंगे। साझेदार आपकी पसंद और सुविधा का विशेष ध्यान रखेंगे। अविवाहित को एक प्रभावशाली और बेहद विनम्र व्यक्ति से आकर्षण हो सकता है। हेल्थ – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर त्वचा में चमक कम हो सकती है और हल्का रूखापन संभव है। फल, पानी और दही लाभ देंगे। पाचन बेहतर रहेगा लेकिन देर रात भोजन न लें। हल्की स्ट्रेचिंग शरीर को ऊर्जावान रखेगी। भाग्यशाली रंग – कैरेमल, भाग्यशाली अंक – 7
| वृश्चिक – द स्ट्रेंथ |
आज संयम, धैर्य और शांत शक्ति घर के माहौल को स्थिर रखेगी। परिवार में किसी तनावपूर्ण स्थिति को आप कोमल संवाद से शांत करेंगे। बुजुर्ग आपकी देखभाल और जिम्मेदार व्यवहार से भावुक होंगे। बच्चे किसी डर या चिंता को आपके समर्थन से दूर करेंगे। रिश्तेदारों के बीच चल रही गलतफहमी समाप्त करने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। घर में भावनाओं पर नियंत्रण और समझदारी की जीत होगी।
करियर – दल पर्यवेक्षण में आपके शांत नेतृत्व की प्रशंसा होगी। चिकित्सा में उच्च दबाव वाली परिस्थिति में संतुलन बनाएँगे। सुरक्षा क्षेत्र में जोखिमपूर्ण निर्णय को साहस से पूरा करेंगे। व्यवसाय में संकट से उबरने के लिए साहसिक सुधार योजना तैयार होगी। शिक्षक छात्रों में उत्साह जगाने में सफल होंगे। आत्मविश्वास परिणाम तय करेगा। लव – रिश्ते में भावनाओं को कोमलता से संभालने की जरूरत है। गहरी समस्या को प्यार और धैर्य से सुलझाएँगे। साझेदार आज आपके शांत व्यवहार से अत्यधिक प्रभावित होंगे। अविवाहित किसी दयालु और धैर्यवान व्यक्ति से आकर्षित हो सकते हैं। हेल्थ – स्वास्थ्य में मनोदशा पर नियंत्रण बेहद जरूरी होगा। गुस्सा या तनाव रक्तचाप बढ़ा सकता है। पेट में हल्का ऐंठन तनाव के कारण संभव है। गुनगुना पानी और धीमे व्यायाम राहत देंगे। भाग्यशाली रंग – सनफ्लावर येलो, भाग्यशाली अंक – 1
| धनु – फोर ऑफ पेंटाकल्स |
आज घर में सुरक्षा और बचत पर अधिक ध्यान रहेगा। खर्च कम करने और संसाधनों को संभालकर रखने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। बुजुर्गों की सलाह पैसों के प्रति सतर्क बनाएगी। बच्चे नई इच्छाएं व्यक्त करेंगे पर मंजूरी आसानी से नहीं मिलेगी। रिश्तेदारों से आर्थिक चर्चा से बचना बेहतर होगा। परिवार में अनावश्यक खरीदारी को रोकने पर बात हो सकती है। थोड़ी नरमी संबंध की गर्माहट वापस लाएगी।
करियर – काम में खुद पर भरोसा तो रहेगा, पर जोखिम लेने में झिझक होगी। कार्यालय की सूचि या लेखा संबंधी कार्य में सूक्ष्म ध्यान देना होगा। बैंक कर्मचारियों को रिकॉर्ड और फाइल सत्यापन का दबाव झेलना पड़ सकता है। व्यवसाय में धन बचाने के उद्देश्य से नई योजना का विस्तार रोक सकते हैं। चिकित्सा कर्मचारी संसाधन की कमी के चलते तनाव महसूस करेंगे। लव – रिश्ते में अधिकार की भावना बढ़ सकती है। आपस के संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर नियंत्रण की कोशिश कर सकते हैं। साझेदार के निजी समय पर संदेह बढ़ सकता है। अविवाहित पहला कदम बढ़ाने से डरेंगे। हेल्थ – स्वास्थ्य में पीठ के निचले हिस्से में कठोरता या जकड़न हो सकती है। लंबे समय बैठकर काम करने से दर्द बढ़ सकता है। नमक अधिक लेने से शरीर में सूजन महसूस हो सकती है। पानी और कैल्शियम युक्त आहार राहत देंगे। भाग्यशाली रंग – ग्रीन, भाग्यशाली अंक – 5
| मकर – ऐस ऑफ कप्स |
आज भावनाओं का प्रवाह और नए आरंभ की कोमल चमक घर में महसूस होगी। परिवार के बीच प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। बुजुर्गों की भावनाओं की कद्र करते हुए माहौल संवेदनशील बनेगा। बच्चे अपने मन की बातें खुलकर साझा करेंगे। गृहिणी किसी छोटे आश्चर्य से भावुक हो सकती हैं। घर में खुशी का कोई नया सामान, शुभ सूचना या किसी खास के आने की संभावना है। भावनात्मक सुरक्षा पलों को खूबसूरत बनाएगी।
करियर – काम में उत्साह और ताजगी भरे अवसर मिलेंगे। ग्राहक संबंध मजबूत होते दिखेंगे। सेवा क्षेत्र में किसी कठिन मामले के समाधान पर प्रशंसा। कला या रचनात्मक क्षेत्र वालों को नई प्रेरणा और परियोजना का अवसर। व्यवसाय में नए ग्राहक से सकारात्मक शुरुआत। चिकित्सा छात्र महत्वपूर्ण मार्गदर्शन पाकर आत्मविश्वास महसूस करेंगे। लव – प्रेम जीवन मीठा, सौम्य और रोमांटिक रहेगा। आपस के संबंधों में दिल की बात खुलकर साझा करेंगे। साझेदार द्वारा छोटे-छोटे प्रयास दिल जीतेंगे। अविवाहित के लिए नए प्रेम के संकेत प्रबल होंगे। आकर्षण जन्म ले सकता है। हेल्थ – हार्मोनल भावनात्मक अधिकता की वजह से थकान होगी। पानी और तरल पदार्थ राहत देंगे। चेहरे पर चमक बढ़ेगी। नींद कम होने पर आँखें भारी हो सकती हैं। हल्का योग और धीमी सांसें संतुलन रखेंगी। भाग्यशाली रंग – पिंक, भाग्यशाली अंक – 3
| कुंभ – फोर ऑफ वांड्स |
आज घर में उत्साह, जश्न और एकता की ऊर्जा रहेगी। परिवार किसी उपलब्धि या शुभ अवसर को मनाने के लिए इकट्ठा होगा। बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे। बच्चे खेल, नृत्य या मनोरंजन में चमक दिखाएँगे। गृहिणी मेेहमाननवाजी और सजावट में खुशी महसूस करेंगी। लंबे समय बाद परिवार के किसी सदस्य से मुलाकात भावनात्मक क्षण बनाएगी। सहयोग, सम्मान और सफलता मिलकर आत्मविश्वास बढ़ाएँगे।
करियर – दल समन्वय में आपकी भूमिका सराही जाएगी। कार्यालय में किसी लक्ष्य के पूरा होने पर जश्न या प्रशंसा संभव है। कर्मचारियों को समूह परियोजना में सफलता मिलेगी। व्यवसाय साझेदारी में तालमेल और भरोसे से फायदा मिलेगा। शिक्षा क्षेत्र में छात्रों की उपलब्धि पर गर्व होगा। कम मेहनत में ज्यादा लाभ का योग है। लव – आपस के संबंधों में परिवार या दोस्तों के बीच समय बिताकर रिश्ते की मजबूती महसूस करेंगे। साझेदार आपके साथ पर गर्व महसूस करेंगे। अविवाहित के लिए रिश्ते का प्रस्ताव परिवार के माध्यम से आ सकता है। हेल्थ – सिर में हल्का दबाव या भारीपन संभव है। गले में सूखापन या खराश हो सकती है। पैरों में दर्द लंबे समय खड़े रहने से बढ़ सकता है। हल्की घबराहट चिंता की वजह से हो सकती है। गुनगुना पानी, हल्का भोजन और धीमी वॉक राहत देंगे। भाग्यशाली रंग – मेजेंटा, भाग्यशाली अंक – 6
| मीन – क्वीन ऑफ स्वोर्ड्स |
आज घर में स्पष्टता, अनुशासन और आत्मसम्मान की ऊर्जा रहेगी। परिवार के किसी विषय पर आपका अंतिम निर्णय प्रभावी रहेगा। बुजुर्ग आपकी व्यावहारिक सोच की सराहना करेंगे। बच्चे नियमों का पालन करने को प्रेरित होंगे। रिश्तेदारों की अनचाही सलाह पर विनम्र दूरी बनाए रखेंगी। घर में सही और गलत का स्पष्ट विभाजन दिखेगा। आज बुद्धि, तर्क और सत्य पर टिके रहने का दिन है।
करियर – काम में सटीकता और चयनात्मक रवैया लाभ देगा। दस्तावेज अनुमोदन या सत्यापन कार्य में आपकी पैनी नजर सराही जाएगी। कानून क्षेत्र वालों को मजबूत तर्कों से जीत मिल सकती है। इंजीनियरिंग कर्मचारियों को जटिल गलती पकड़ने पर प्रशंसा मिलेगी। व्यवसाय में बेकार खर्च समाप्त करने का निर्णय मजबूत परिणाम देगा। लव – रिश्ते में ईमानदार संवाद आवश्यक है। आपस के संबंधों में भावनाओं के बजाय वास्तविक समस्याओं पर सीधे चर्चा करेंगे। साझेदार की अपेक्षाओं की स्पष्टता रिश्ते को स्थिर करेगी। अविवाहित चरित्र और स्थिरता पर संबंध आगे बढ़ाएँगे। हेल्थ – शरीर में सुस्ती और भारीपन अधिक महसूस हो सकता है। पेट में गैस और पाचन धीमा रहने की संभावना है। अचानक मीठा खाने की इच्छा शर्करा उतार-चढ़ाव दिखा सकती है। गुनगुना पानी, सूप और हल्की स्ट्रेचिंग आराम देंगे। भाग्यशाली रंग – ब्लैक, भाग्यशाली अंक – 8