PM Narendra Modi NDA Parliamentary Party Meeting Update | BJP JDU | मोदी बोले- फालतू पेपरवर्क खत्म हो: नियम-कानून परेशानी के लिए नहीं, जिंदगी आसान बनाने के लिए हो, बार-बार डेटा जमा करना बंद करना होगा

Actionpunjab
4 Min Read


नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक
NDA संसदीय दल की बैठक में सांसदों ने पीएम मोदी का माला पहनाकर स्वागत किया। - Dainik Bhaskar

NDA संसदीय दल की बैठक में सांसदों ने पीएम मोदी का माला पहनाकर स्वागत किया।

संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में मंगलवार को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक हुई। बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जीत पर प्रधानमंत्री का माला पहनाकर सम्मान किया गया।

पीएम ने बैठक में कहा- मैं फालतू पेपरवर्क और 30-40 पेज के फॉर्म का कल्चर खत्म करना चाहता हूं। हमें नागरिकों के दरवाजे पर सर्विस देनी होगी, बार-बार डेटा जमा करने की जरूरत को खत्म करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘कोई भी कानून आम लोगों के लिए परेशानी नहीं बनना चाहिए। नियम-कानून लोगों की जिंदगी आसान बनाने के लिए होते हैं, उन्हें परेशान करने के लिए नहीं। सुधार सिर्फ अर्थव्यवस्था में नहीं, समाज के हर क्षेत्र में होने चाहिए।’

बैठक में पीएम ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार जीत के शिल्पकार हैं।

पीएम मोदी को माला पहनाते हुए NDA संसदीय दल के नेता।

पीएम मोदी को माला पहनाते हुए NDA संसदीय दल के नेता।

बैठक में रक्षा राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।

बैठक में रक्षा राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।

पीएम के संबोधन की अहम बातें…

  • सरकार ने सेल्फ-सर्टिफिकेशन की इजाजत देकर नागरिकों पर भरोसा किया। इस बात पर जोर दिया कि यह भरोसा बिना किसी गलत इस्तेमाल के 10 साल से कामयाबी से काम कर रहा है। ईज ऑफ लाइफ और ईफ ऑफ डूइंग बिजनेस दोनों ही मोदी सरकार की प्राथमिकता है।
  • देश अब पूरी तरह से ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ फेझ में है, जहां सुधार तेजी से और साफ इरादे से हो रहे हैं।सरकार के सुधार पूरी तरह से नागरिक-केंद्रित हैं, न कि सिर्फ आर्थिक या रेवेन्यू-केंद्रित। इसका लक्ष्य लोगों की रोजमर्रा की मुश्किलों को दूर करना है ताकि वे अपनी पूरी क्षमता तक बढ़ सकें।

11 दिसंबर को NDA सांसदों का डिनर

पीएम मोदी 11 दिसंबर को NDA के सभी सांसदों के लिए विशेष रात्रिभोज का आयोजन करने वाले हैं। इसका उद्देश्य सहयोगी दलों के साथ बेहतर तालमेल, समन्वय और संसद सत्र के दौरान साझा रणनीति तैयार करना बताया जा रहा है। इस डिनर में सरकार के विधायी एजेंडे, सेशन की प्राथमिकताओं और पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट

…………………….

नीतीश- पीएम मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री:26 मंत्रियों ने भी शपथ ली; इनमें भाजपा के 14, जदयू के 8, चिराग के 2 मंत्री; एक मुस्लिम चेहरा

20 नवंबर 2025 को नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। पटना के गांधी मैदान में समारोह में PM नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे थे। डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली थी। वहीं 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *