80 pots stolen from Amethi DIET building | अमेठी DIET भवन से 80 टोटियां चोरी: चौकीदार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की – amethi-tehsil News

Actionpunjab
1 Min Read


आदित्य प्रकाश मिश्र | अमेठी तहसील3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेठी में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) के प्रशासनिक भवन से चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर परिसर से लगभग 80 पानी की टोटियां चुरा ले गए। चौकीदार की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना रात के समय हुई जब चौकीदार रामबरन पाण्डेय ड्यूटी पर थे। चोर पीछे की ओर से परिसर में घुसे और टोटियां चुरा लीं। संस्थान में रात के समय प्रकाश व्यवस्था न होने के कारण चौकीदार को चोरी की घटना का पता रात में नहीं चल सका।

सुबह ड्यूटी के दौरान निरीक्षण करने पर टोटियां गायब मिलीं। इसके बाद चौकीदार रामबरन पाण्डेय ने अमेठी कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने पुलिस से इस चोरी की घटना की पूरी जांच करने और दोषियों को पकड़ने की मांग की है।

इस मामले पर अमेठी कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी की घटना की जांच शुरू कर दी है। परिसर के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की पड़ताल की जा रही है, ताकि दोषियों को जल्द से जल्द पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *