Dabwali MLA hold INLD workers’ meeting Jhajjar | झज्जर में डबवाली विधायक लेंगे इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक: चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की पुण्य तिथि मनाने को लेकर होगा विचार विमर्श – Jhajjar News

Actionpunjab
2 Min Read



इनेलो झज्जर जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान।

झज्जर में चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की पुण्यतिथि को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) द्वारा जिला स्तर पर एक अहम बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक झज्जर स्थित इनेलो कार्यालय में 11 दिसंबर गुरुवार को होगी। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि डबवाली से इनेलो विधायक

.

जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने बताया कि आगामी 20 दिसंबर को इनेलो संस्थापक चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। इस अवसर पर तेजा खेड़ा फार्म हाउस में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी कार्यक्रम की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए झज्जर में जिला स्तरीय बैठक बुलाई गई है।

अध्यक्ष ने किया कार्यकर्ता से आह्वान

उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होकर कार्यक्रम की रणनीति पर चर्चा करेंगे। जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान ने इनेलो कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में झज्जर कार्यालय पहुंचें और बैठक में सक्रिय भूमिका निभाएं।

चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम

अध्यक्ष ने कहा कि चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की पुण्यतिथि पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, और इसे सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर कार्य करना चाहिए। बैठक में कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *