Gurugram: Youth Accused of Feeding Meat Momos to Cow, Case Registered | गुरुग्राम में युवक ने गाय को चिकन मोमोज खिलाए: एप पर टास्क पूरा न होने पर प्लेट सामने की; हिंदू संगठनों ने पकड़कर पिटाई की – gurugram News

Actionpunjab
4 Min Read


युवक ने एप पर लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान गाय को चिकन मोमोज खिलाए।

हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक ने गाय को चिकन मोमोज खिला दिए। युवक को सोशल मीडिया एप पर मोमोज खाने का टास्क मिला था, लेकिन वह पूरा नहीं कर पाया। इसके बाद सेक्टर 56 में उसने बचे हुए मोमोज की प्लेट गाय के सामने कर दी। युवक लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान यह

.

युवक की वीडियो वायरल होकर गौरक्षकों तक पहुंच गई। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक की पकड़कर धुनाई कर डाली। साथ ही युवक के खिलाफ थाने में शिकायत दी।

पुलिस ने हिंदू संगठन की शिकायत पर सेक्टर 26 थाने में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी निवासी ऋतिक के रूप में हुई है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी में BA इंग्लिश ऑनर्स का स्टूडेंट है। इसके पिता दुकानदार और मां डॉक्टर है।

8 दिसंबर को गौरक्षा प्रमुख के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर डाली।

8 दिसंबर को गौरक्षा प्रमुख के कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी धुनाई कर डाली।

घटना पर गौरक्षा प्रमुख के कार्यकर्ता की 2 बातें…

7 को वीडियो रिकॉर्ड किया, 8 को पकड़ा गौरक्षा प्रमुख के चमन खटाना ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना जाता है और ऐसा काम करके किसी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। युवक ने 7 दिसंबर को वीडियो रिकॉर्ड किया था। वीडियो सामने आने के बाद 8 दिसंबर को हमने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की।

युवक ने हिंदू संगठन से माफी मांगी खटाना ने आगे बताया कि आरोपी युवक ने सबके सामने माफी मांगी है। उसने कहा कि उसे अपनी गलती पर पछतावा है और उसने अनजाने में ऐसा किया, लेकिन हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने उसकी माफी को स्वीकार नहीं किया। उनका कहना है कि यह एक गंभीर अपराध है और आरोपी को कानून के हिसाब से सजा मिलनी चाहिए।

गौरक्षा प्रमुख के कार्यकर्ताओं के पीटने के बाद युवक ने हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगी।

गौरक्षा प्रमुख के कार्यकर्ताओं के पीटने के बाद युवक ने हाथ जोड़कर उनसे माफी मांगी।

3 पॉइंट्स में जानिए वीडियो में क्या…

  • गाय को देखकर बोला ये खतरनाक है: जिस वीडियो को लेकर विवाद हुआ, वह 4 मिनट 7 सेकेंड का है। इसमें ऋतिक ‘प्रिज्म’ एप पर लाइव है। वीडियो में युवक दुकानदार से पूछता है, “मोमोज में चिकन ही है ना?” दुकानदार के हां कहने पर, एक गाय ऋतिक की तरफ आती है। ऋतिक यह कहता हुआ उससे दूर हो जाता है कि यह खतरनाक है।
  • गाय की तरफ मोमोज की प्लेट की: आगे जाकर ऋतिक कहता है कि ये मोमोज मुझसे नहीं खाए जा रहे। ये खाने वाले चैलेंज बकवास होते हैं। अभी तक 16 मोमोज हो चुके हैं। इसके बाद वह फिर मोमोज खाने लग जाता है। फिर वह गाय की तरफ प्लेट करके कहता है, “खाने हैं क्या भाई?” और गाय को मोमोज खिला देता है। साथ ही कहता है कि “मुझसे नहीं खाए जा रहे।”
  • बोला- वेस्ट कहां करने, खा ले: ऋतिक पूरी प्लेट गाय को खिला देता है और कहता है, “वेस्ट कहां करना है। ये तो पनीर है, खा ले। आज से हम दोस्त हैं।” इसके बाद ऋतिक कहता है कि “पेमेंट कर देते हैं, 2 प्लेट हो गई, मुझसे तीसरी नहीं खाई जा रही।”

धार्मिक भावनाएं भड़काने की घाराओं में केस दर्ज सेक्टर 56 थाने के एसएचओ मनोज ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जिसके बाद उसे बेल मिल गई। उसके खिलाफ पशु को अनहाइजिक वस्तु खिलाने और धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *