Sleeper bus-truck collision in Sikar, 3 killed | सीकर में स्लीपर बस-ट्रक में भिड़ंत, 3 की मौत: 7 की हालत गंभीर; खाटूश्यामजी जा रहे थे गुजरात के यात्री – Fatehpur (Sikar) News

Actionpunjab
3 Min Read


सीकर में स्लीपर बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई। 28 यात्री घायल हो गए। इनमें सात की हालत गंभीर है। हादसा जयपुर-बीकानेर नेशनल हाईवे पर मंगलवार देर रात 10:40 बजे फतेहपुर के पास हुआ।

.

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री वलसाड (गुजरात) के रहने वाले हैं। ये सभी वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे और खाटूश्यामजी जा रहे थे। बस में करीब 50 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार स्लीपर बस बीकानेर की ओर से जयपुर जा रही थी। वहीं ट्रक झुंझुनूं से बीकानेर की ओर जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह चकनाचूर हो गया। कई यात्री सीटों में ही फंस गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हाईवे से गुजर रहे वाहन रुक गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

घायलों को तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की कई टीमें इलाज में जुटी हैं।

हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें…

पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत, बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एक के बाद एक एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत, बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एक के बाद एक एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

क्षतिग्रस्त स्लीपर बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया गया, ताकि ट्रैफिक नहीं रुके।

क्षतिग्रस्त स्लीपर बस को क्रेन की मदद से हाईवे से हटाया गया, ताकि ट्रैफिक नहीं रुके।

हॉस्पिटल में एडमिट घायलों से हादसे के बारे में जानकारी जुटाती पुलिस।

हॉस्पिटल में एडमिट घायलों से हादसे के बारे में जानकारी जुटाती पुलिस।

बस ड्राइवर समेत 3 की मौत हादसे में बस यात्री मयंक और ड्राइवर कमलेश की मौत हो गई। एक मृतक की पहचान नहीं हुई है।

अनंत, तुषार पुत्र अर्जुन, राजेश पुत्र ओमप्रकाश, प्रवीण पुत्र बाबू भाई, रंजना पत्नी सुरेश भाई, मुक्ता बेन पुत्री शैतान सिंह, आशीष पुत्र रामलाल, निलेश पुत्र अमित समेत 15 घायलों को सीकर रेफर किया गया है।

इनमें सुहानी पुत्री अमित, कर्मल बेन, जमवंत पुत्र उदाराम, सुदा बेन पुत्री उत्तम, अर्जुन पुत्र उकल भाई, अमित पुत्र रमन लाल, शीला बेन पत्नी महेश भाई भी शामिल हैं।

13 घायल फतेहपुर अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें महेश भाई पत्नी शैतान सिंह, गंगा बेन पत्नी गोविंद भाई, कंचन, साकेत पाल, लादू पुत्र विष्णु, रमीला, रंजीत, अर्जुन, संगीता, परितेश, अतुल, इंदू बेन पत्नी जीवन भाई और एक अन्य है।

अचानक जोर का झटका लगा, लोग बस के गलियारे में गिर गए बस में सवार शीला बेन दो नंबर सीट पर थीं। उनकी नाक में फ्रैक्चर हुआ है। शीला बेन ने बताया- हम खाटूश्यामजी जा रहे थे। ज्यादातर सवारी सो चुकी थी। मैं अपने बेटे के साथ थी।

कुछ लोग बस के गलियारे में गिरे हुए थे। हमें किसी ने इमरजेंसी गेट से निकाला। उसके बाद पता चला कि बस से ट्रक टकराया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *