![]()
टोहाना में डिवाइडर पर चढ़ा डंपर।
फतेहाबाद जिले में टोहाना के नेशनल हाईवे 148 बी पर मंगलवार देर रात एक डंपर बेसहारा पशु को बचाने के प्रयास में डिवाइडर पर चढ़ गया। इस हादसे में डंपर को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना चंडीगढ़ रोड स्थित हर्बल पार्क के सामने हुई। हादसे के बाद अज्ञात व्
.
ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज करमचंद के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहनों को साइड से निकाला। झज्जर निवासी डंपर चालक रघुवीर ने बताया कि वह पंजाब के तलवंडी से फ्लाई ऐश (राख) लेकर राजस्थान जा रहा था।
अचानक गाड़ी के सामने आया पशु
रघुवीर के अनुसार, देर रात अचानक एक बेसहारा पशु डंपर के आगे आ गया। पशु को बचाने की कोशिश में डंपर बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।
चालक ने यह भी बताया कि सड़क पर साइन बोर्ड न होने के कारण गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ गई, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हुआ। डंपर में 38 टन राख भरी थी, जिसे आगे ले जाना था। अब इस सामान को दूसरे वाहन की सहायता से गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
रघुवीर ने बताया कि हादसे के बाद देर रात्रि एक अज्ञात व्यक्ति उसके मालिक से फोन पर बात करने का बहाना बनाकर उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गया।