साल 2023 में कंपनी के सेमिनार में अरबाज खान प्रमोशन करने के लिए कुरुक्षेत्र आए थे।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक कई इन्वेस्टर्स के 100 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गए। कंपनी ने अपने इन्वेस्टर्स को हर महीने 4-5 प्रतिशत ब्याज का लालच दिया था। लोग कंपनी के साथ जुड़ जाएं, इसलिए 2023 में एक्टर सलमान खान के भा
.
दिल्ली के राजेश जैन की शिकायत पर थानेसर सदर थाने में पुलिस ने संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। राजेश का आरोप है कि कपंनी ने हरियाणा के साथ पंजाब के भी रिटायर्ड फौजी और प्रॉपर्टी डीलर समेत 100 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बनाया। अब आरोपियों ने अपनी कंपनी के जरिए ठगी करके दूसरी कंपनी खोल दी। आरोपियों ने मेरे और मेरे परिवार के साथ करीब 3 करोड़ रुपए का फ्रॉड किया है।

कंपनी की स्कीम और प्रोजेक्टर के बारे में बताता आरोपी।
अब सिलसिलेवार ढंग से जानिए शिकायतकर्ता ने पुलिस को क्या बताया…..
48 महीने की फिक्स डिपॉजिट स्कीम नई दिल्ली में ईस्ट कैलाश में रहने वाले राजेश जैन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि मेरा दिल्ली में प्रॉपर्टी का सेल-परचेज का काम है। आरोपी रामशरण भारद्वाज, गौरव राणा और दिनेश मेहता ने 2022 में मेटा-फ कंपनी रजिस्टर कराई थी। कंपनी के जरिए आरोपी प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट, वर्चुअल असिस्टेंट, शेयर मार्केट, क्रिप्टो माइनिंग और ब्रोकरेज का काम करते थे। आरोपियों ने 48 महीने की फिक्स डिपॉजिट स्कीम भी चलाई थी।
पहले 10 हजार, फिर 15 लाख लगाए राजेश ने आगे बताया कि एक जानकार के जरिए मैंने पहले 10 हजार लगाए। इसमें 4 प्रतिशत ब्याज मिला। कमीशन काटने के बाद 360 रुपए का फायदा हुआ। फिर 10 लाख लगाए, जिसका आरोपियों ने एग्रीमेंट भी किया। एक महीने के बाद कमीशन काटकर 10 लाख रुपए ब्याज समेत मिले। विश्वास होने पर 15 लाख रुपए इन्वेस्ट कर दिए। एक महीने बाद ब्याज के साथ पैसे वापस आ गए।
करीब 3 करोड़ किए इन्वेस्ट जैन ने बताया कि उसके बाद मैंने अपना मकान बेच दिया। मकान बेचकर मैंने कंपनी में 67 लाख रुपए लगा दिए। इस पर कंपनी ने उनको हर महीने 6 प्रतिशत ब्याज देने का एग्रीमेंट किया। मैंने अपने छोटे भाई अजय जैन, नीता जैन, विजय जैन, सुशील गोयल, सीमा गोयल, संतोष गोयल, आशु बंसल, कमल बंसल, अंकित और रिश्तेदारों के भी कंपनी में 3 करोड़ इन्वेस्ट करवा दिया।
आरोपियों ने उनको विश्वास दिलाया कि कंपनी ने कैथल के कलायत की जमीन पर सारा पैसा लगा दिया है। 2 महीने तक कंपनी ने उनका ब्याज नहीं दिया, तो उनको शक हुआ।

कंपनी के दफ्तर में बैठे संचालक और कंपनी कर्मी।
जाली कागजात से बनाई कंपनी राजेश ने बताया कि हमने कंपनी से जमीन के कागजात और डिटेल मांगी, लेकिन आरोपी टालमटोल करने लगे। फिर आरोपियों ने फोन उठाने भी बंद कर दिए। तब वे कंपनी के दफ्तर पहुंचे, मगर यहां कंपनी का दफ्तर बंद मिला। वे चीका और करनाल ऑफिस भी गए, यहां भी कोई नहीं था। छानबीन से पता चला कि कंपनी के संचालक के खिलाफ लाडवा और थानेसर सदर थाने में धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं। ज्यादा छानबीन करने पर हाईकोर्ट में चल रहे केस की जानकारी भी मिली, जिसमें कई लोगों ने एक साथ मिलकर केस डाला हुआ है।
100 करोड़ की ठगी कर दूसरी कंपनी खोली जैन ने बताया कि आरोपियों ने हमारे साथ-साथ अन्य लोगों के साथ करीब 100 करोड़ रुपए की ठगी कर रखी है। अब आरोपी अपनी पहली कंपनी को बंद करके दूसरी कंपनी में काम कर रहे हैं। इस कंपनी के जरिए आरोपी लोगों को दुबई में फ्लैट दिलाने के नाम पर पैसा इन्वेस्ट करवा रहे हैं।
पुलिस बोली- इकनॉमिक सेल करेगी जांच थानेसर सदर थाना के एडिशनल SHO विजय कुमार ने बताया कि राजेश जैन ने SP को शिकायत सौंपी थी। कंपनी के संचालकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले की जांच इकनॉमिक सेल काे सौंपी गई है।