Rohtak Agniveer recruitment rally Anurag Singh Rajiv Gandhi Stadium physical test Haryana | रोहतक में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली: राजीव गांधी स्टेडियम में युवाओं ने लगाई दौड़, लिखित परीक्षा पास करने वालों ने दिया फिजिकल टेस्ट – Rohtak News

Actionpunjab
3 Min Read


रोहतक सेना भर्ती निदेशक अनुराग सिंह, अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर जानकारी देते हुए।

रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में 10 से 15 दिसंबर तक अग्निवीर श्रेणियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया गया, जिसमें लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यार्थी शामिल हुए। पहले दिन झज्जर के लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी फिजिकल टेस्ट के लिए पहुंचे

.

सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक अनुराग सिंह ने बताया कि सेना भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल डयूटी, अग्निवीर तकनीक, अग्निवीर कार्यालय सहायक व स्टोर कीपर तकनीक, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास व आठवीं पास के पदों पर भर्ती की जा रही है। सुबह 4 से 6 बजे के बीच युवाओं को स्टेडियम में पहुंचना होता है, जो दौड़ में शामिल होते हैं।

राजीव गांधी स्टेडियम में सेना भर्ती के लिए बैठे अभ्यर्थी।

राजीव गांधी स्टेडियम में सेना भर्ती के लिए बैठे अभ्यर्थी।

पारदर्शी व योग्यता के आधार पर हो रही भर्ती भर्ती निदेशक अनुराग सिंह ने बताया कि सेना में भर्ती प्रक्रिया पूर्णतय निष्पक्ष, पारदर्शी तथा योग्यता के आधार पर की जा रही है। उम्मीदवार दलालों से सावधान रहे। क्योंकि भर्ती में किसी प्रकार की कोई सिफारिश या अन्य चीजें नहीं होती। जो लोग सोचते हैं कि पैसे देकर लग जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं होता। सेना भर्ती पूरी पारदर्शिता के साथ हो रही है।

नशीले पदार्थ लेकर भर्ती के लिए ना पहुंचे युवा अनुराग सिंह ने बताया कि सेना में भर्ती होने वाले युवा नशीले पदार्थ या इंजेक्शन का प्रयोग ना करें। पहले तो वो अपनी सेहत को खराब करते हैं, दूसरा उन्हें फिजिकल टेस्ट से पहले ही पकड़ लिया जाएगा। ऐसा करने वाले युवाओं पर सख्त कार्रवाई भी होगी और उन्हें बाहर कर दिया जाएगा।

फिजिकल टेस्ट पास करने वालों का अगले दिन होगा मेडिकल अनुराग सिंह ने बताया कि फिजिकल टेस्ट पास करने वाले अभ्यर्थियों का मेडिकल टेस्ट अगले दिन किया जाएगा। एक दिन में तो दौड़, मेजरमेंट टेस्ट, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन व इंटरव्यू ही होता है। अगले दिन मेडिकल में जो अभ्यर्थी रह जाते हैं, उन्हें आखिरी दिन बुलाया जाता है।

अग्निवीर भर्ती युवाओं के लिए जीवन का बेहतर मौका अनुराग सिंह ने बताया कि अग्निवीर भर्ती युवाओं के लिए करियर का बेहतरीन मौका है। 17 साल की उम्र में भर्ती होने वाला युवा 21 साल में जब वापस आ भी जाता है तो वह एक परिपक्व इंसान बन जाता है। अनुशासन में रहना सीख जाता है, साथ ही समाज को बेहतर बनाने के बारे में सोचता है। इसके बाद उन्हें नौकरी मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *