Mission Shakti training in Pipri circle of Sonbhadra | सोनभद्र के पिपरी सर्किल में मिशन शक्ति प्रशिक्षण: सहायक नोडल अधिकारी ने टीमों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश – Sonbhadra News

Actionpunjab
3 Min Read


मनोज कुमार वर्मा | सोनभद्र4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोनभद्र में मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी (क्षेत्राधिकारी यातायात) के नेतृत्व और क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार की उपस्थिति में, पिपरी सर्किल के अंतर्गत आने वाले अनपरा, शक्तिनगर और पिपरी थाना के मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, थाना अध्यक्ष और उनकी टीमों को प्रशिक्षित किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य मिशन शक्ति केंद्रों की कार्यशैली, कार्यप्रणाली और संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।

प्रशिक्षण सत्र के दौरान, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से बताया, इनमें महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से संबंधित त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया, मिशन शक्ति केंद्र पर आने वाली शिकायतों का समय रहते निस्तारण, पीड़ितों के प्रति संवेदनशील व्यवहार और काउंसलिंग प्रक्रिया शामिल थे।

इसके अतिरिक्त, महिलाओं, छात्राओं और आमजन में सुरक्षा जागरूकता फैलाने के प्रभावी तरीके, साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन सुरक्षा उपाय, तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की उपयोगिता और उनकी व्यापक जानकारी प्रसारित करने की रणनीति पर भी चर्चा की गई।

वही क्षेत्राधिकारी अमित कुमार ने मिशन शक्ति टीमों को फील्ड पर आने वाली चुनौतियों, घटनाओं की प्रारंभिक सूचना संग्रह, पीड़ित सहायता तंत्र और प्रभावी समन्वय व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

सहायक नोडल अधिकारी ने टीमों को निर्देशित किया कि वे मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से लागू करें और प्रत्येक पीड़ित को त्वरित, संवेदनशील एवं गुणवत्तापूर्ण सहायता उपलब्ध कराएं।

सहायक नोडल अधिकारी डॉ. चारु द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति के पांचवें चरण का शुभारंभ किया गया था उसी के क्रम में पिपरी सर्कल के तीनों थाने पिपरी,अनपरा, शक्तिनगर को पिपरी थाना पर बुलाकर के रिफ्रेशर कोर्स आयोजन किया गया था कि आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी जा सके, नई जानकारी दी जा सके कि कैसे कार्य करना है मिशन शक्ति केंद्र को और अच्छा बनाना है मिशन शक्ति केंद्र को कैसे मेंटेन करना है, अभिलेखों को कैसे अपडेट करना है, क्या-क्या एंट्री करना है कैसे काम करना है,एंटी रोमियो एस्कॉर्ट को कहां जाना है कैसे जाना है पीड़िता की सहायता कैसे करनी है इसकी जानकारी दी गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *