Rohtak Encounter between police criminal IMT Area Mohit Sonipat Deepak Nandal Gang Haryana | रोहतक में पुलिस व बदमाश के बीच मुठभेड़: मर्डर की फिराक में था, आरोपी के पैर में लगी गोली, पीजीआई में चल रहा इलाज – Rohtak News

Actionpunjab
1 Min Read



रोहतक में पुलिस मुठभेड़ में घायल मोहित उर्फ बाबा।

रोहतक में पुलिस व बदमाश के बीच खरावड़ के पास आईएमटी सेक्टर 30 में मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में पुलिस ने आरोपी को पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

.

घायल आरोपी की पहचान मोहित उर्फ बाबा पुत्र जयभगवान निवासी गांव कथूरा सोनीपत के रूप में हुई, जो किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद एवीटी स्टाफ की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को रूकने का इशारा किया।

आरोपी ने पुलिस टीम को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी के पैर में गोली मार दी। गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने काबू कर लिया और इलाज के लिए पीजीआई के ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *