Two accused arrested for attacking a youth in Sikar | सीकर में युवक पर हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार: शोभासरिया कॉलेज के पास एक कैफे पर हुई थी वारदात, हमले के हथियार बरामद – Sikar News

Actionpunjab
2 Min Read



सीकर में जयपुर रोड पर स्थित शोभासरिया कॉलेज के पास एक कैफे के बाहर हमले के 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घटना के बाद 3 महीने से पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि पीड़ित युवक एक दोस्त के साथ जयपु

.

गोकुलपुरा थाना इंचार्ज प्रीति बेनीवाल ने बताया कि नेछवा क्षेत्र के अलखपुरा निवासी विनोद कुमार ने 19 सितंबर को विनोद कुमार जाट ने रिपोर्ट दी कि वह 18 नवंबर की रात पिपराली रोड से जयपुर रोड स्थित कबीला कैफे पर छोड़ने के लिए आया था। वहां पर बैठे आनंद पाल, सतपाल, एनके खारिया व अन्य 3-4 लड़को ने मिलकर उसके साथ मारपीट की तथा उसकी जेब से 4500 रूपए निकाल लिए। स्पेशल टीम का गठन आरोपियों की तलाश शुरु की गई।

गोकुलपुरा थाना इंचार्ज प्रीति बेनीवाल ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए आरोपियों की काॅल डिटेल के आधार पर मुखबिर की सूचनाओं की सहायता ली। पुलिस टीम ने आरोपियों का रूट चार्ट तैयार कर आरोपियों के हर संभावित ठिकानों पर दबीश दी गई। पुलिस की मशक्कत के बावजूद आरोपी बार-बार बच निकले। आखिरकार पुलिस ने लगातार पीछा कर सत्येंद्र पाल और नरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वारदात में काम में लिए पाइप व लाठियां बरामद कर ली हैं। आरोपी की गिरफ्तारी में कॉन्स्टेबल जयसिंह सहित अन्य की भूमिका रही। आरोपियों को‌ ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *