नई दिल्ली20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

संसद के शीतकालीन सत्र में पक्ष-विपक्ष की गहमागहमी के बीच बुधवार को PM मोदी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बंद कमरे में एकसाथ मीटिंग हुई। करीब डेढ़ घंटे चली यह बैठक प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में हुई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल थे।
यह मीटिंग नए चीफ इन्फॉर्मेशन कमिश्नर (CIC) और 8 इन्फॉर्मेशन कमिश्नर्स की नियुक्ति को लेकर बुलाई गई थी। सूत्रों के मुताबिक, राहुल ने बैठक में सभी नियुक्तियों के मानदंडों पर सवाल उठाए। नेता प्रतिपक्ष ने चुने गए नामों के और डिटेल्स मांगे और प्रक्रिया से नाराज होकर लिखित में अपना असहमति पत्र सौंपा।
राहुल बुधवार दोपहर 1 बजे बैठक में शामिल होने PMO पहुंचे थे। बैठक 1:07 बजे शुरू हुई। 88 मिनट बाद राहुल PMO बाहर आए। बैठक में तीनों सदस्यों के बीच किन्हीं नामों पर सहमति बनी या नहीं, यह अभी सार्वजनिक नहीं हुआ है।
बता दें कि केन्द्रीय सूचना आयोग (Central Information Commission) एक वैधानिक संस्था है। यह सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत नागरिकों को सरकारी जानकारी दिलाने में मदद करती है।आयोग में एक चीफ इन्फॉर्मेशन कमिश्नर और अधिकतम 10 इन्फॉर्मेशन कमिश्नर्स होते हैं।
ये अधिकारी उन शिकायतों और अपीलों की सुनवाई करते हैं जो आवेदक सरकारी विभागों से असंतोषजनक जवाब मिलने पर दायर करते हैं। आयोग में वर्तमान में केवल दो इन्फॉर्मेशन कमिश्नर्स- अनंदी रामलिंगम और विनोद कुमार तिवारी ही कार्यरत हैं, जबकि आठ पद खाली हैं।
RTI कानून की धारा 12(3) के अनुसार, इन नियुक्तियों के लिए प्रधानमंत्री तीन सदस्यीय समिति के अध्यक्ष होते हैं। समिति के दो अन्य सदस्यों में नेता प्रतिपक्ष और प्रधानमंत्री की ओर से नामित एक केंद्रीय मंत्री भी शामिल होते हैं। समिति की सिफारिशों पर राष्ट्रपति अधिकारियों को नियुक्ति करते हैं।
चीफ इन्फॉर्मेशन कमिश्नर हीरालाल सामरिया 13 सितंबर, 2025 में 65 साल की उम्र में पद से रिटायर हुए। 2014 के बाद यह सातवां मौका है जब आयोग का प्रमुख पद करीब तीन महीने से खाली है। CIC पद पहली बार अगस्त 2014 में उस समय खाली हुआ था जब तत्कालीन CIC राजीव माथुर रिटायर हुए थे।
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने एक RTI के जवाब में बताया था कि 21 मई को जारी विज्ञापन के बाद CIC के पद के लिए 83 आवेदन मिले। वहीं 14 अगस्त 2024 को इन्फॉर्मेशन कमिश्नर्स के पदों के लिए जारी विज्ञापन पर 161 आवेदन मिले थे।