Narnaul Khaspur village house cash gold-silver jewellery stolen Update | नारनौल में घर से कैश-जेवर चोरी: ताले तोड़कर अंदर घुसे चोर, डीवीआर भी ले भागे; दिल्ली में रहता है परिवार – Narnaul News

Actionpunjab
2 Min Read



घर में चोरों द्वारा बिखेरा गया सामान

नारनौल में चोरों ने ताला तोड़कर गांव खासपुर में हजारों रुपए की नकदी तथा लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवर चुरा लिए। इस बारे में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

.

नारनौल सदर थाना के गांव खासपुर के स्थाई निवासी अतर सिंह, जो वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं, के घर से बीती रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर नकदी और सोने के जेवरात चोरी करके फरार हो गए। घटना की जानकारी अतर सिंह को उनकी माता विधा ने सुबह फोन पर दी।

मां को ताला टूटा मिला

अतर सिंह के अनुसार, उनकी मां दिन में घर पर रहती हैं और रात में अपने दूसरे बेटे के घर पर सोने चली जाती हैं। 10 दिसंबर की सुबह जब उनकी मां घर आई तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली में मौजूद अपने बेटे अतर सिंह को दी। अतर सिंह मौके पर पहुंचे और घर की जांच की।

डीवीआर भी चुरा ले गए चोर

जांच में पाया गया कि स्टोर रूम में रखे 20 हजार रुपए नकद, और बेडरूम की अलमारी में रखी एक सोने की चेन, दो जोड़ी सोने की बालियां, दो सोने की अंगूठियां (कुल वजन लगभग 5 तोला) गायब थी। इतना ही नहीं, घर में लगा CCTV का DVR भी चोरी करके ले जाया गया, जिससे चोरों की पहचान मुश्किल हो गई है।

मौके पर पहुंची पुलिस

सूचना मिलते ही फैजाबाद पुलिस चौकी से एएसआई भारत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची। घर का निरीक्षण किया गया और अतर सिंह द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर धारा 331(4), 305(A) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *