तारिक सिद्दीक़ी| सहारनपुर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

सहारनपुर की कोतवाली देहात पुलिस ने सबमर्सिबल चोरी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह चोरी टपरी अड्डा क्षेत्र में स्थित एक प्लॉट से हुई थी।
पीड़िता निशा, पत्नी राजू, निवासी टपरी अड्डा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनके प्लॉट से अज्ञात चोर समरसेबिल चुरा ले गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
सहारनपुर में थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। सूचना थी कि चोरी में शामिल आरोपी एल्सटॉम रेलवे यार्ड के पास देखा गया है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी साहिब पुत्र इरफान, निवासी हजूरपीर चौक, शेखपुरा कदीम को अरेस्ट कर लिया।
गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी किया गया समरसेबिल, एक हथौड़ा और एक आरी बरामद की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी स्थानीय क्षेत्र में चोरी की वारदातों में सक्रिय रहता है और अकेले ही घटनाओं को अंजाम देता है। वह चोरी किए गए सामान को कबाड़ी बाजार में बेचकर पैसे कमाता था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।
इस मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में एसआई नरेंद्र भड़ाना, कांस्टेबल अमित कुमार, हरकेश, पीतम सिंह और हिम्मत सिंह शामिल थे। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।