Kanina PWD SDO office CM Flying Team raid | महेंद्रगढ़ में सीएम फ्लाइंग टीम की रेड: कनीना पब्लिक हेल्थ ऑफिस और बूस्टिंग स्टेशनों की जांच की, दस्तावेजों में मिलीं अनियमितताएं – Mahendragarh News

Actionpunjab
2 Min Read


बूस्टिंग स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंची सीएम फ्लाइंग टीम।

महेंद्रगढ़ में सीएम फ्लाइंग टीम ने पब्लिक हेल्थ विभाग के कनीना एसडीओ कार्यालय और कई बूस्टिंग स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय के 10 दस्तावेजों में कई अनियमितताएं पाई गईं, जिनकी जांच की।

.

निरीक्षक सत्येंद्र के नेतृत्व में सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी की टीम ने गुप्त सूचनाओं के आधार पर यह कार्रवाई की। टीम ने एसडीओ कार्यालय के अलावा डब्ल्यूटीपी गोशाला रोड कनीना, रेवाड़ी रोड बूस्टिंग स्टेशन, झीगावन बूस्टिंग स्टेशन और भड़फ बूस्टिंग स्टेशन का भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

पब्लिक हेल्थ विभाग का कनीना एसडीओ कार्यालय।

पब्लिक हेल्थ विभाग का कनीना एसडीओ कार्यालय।

कई कर्मचारी गैरहाजिर मिले

निरीक्षण के दौरान ज्यादातर कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। बूस्टिंग स्टेशनों पर साफ-सफाई की हालत खराब थी और कई जगह लीकेज से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही थी। एसडीओ कार्यालय के 10 दस्तावेजों की जांच में भी कई अनियमितताएं सामने आईं।

रेड के समय पब्लिक हेल्थ महेंद्रगढ़ के एसडीओ प्रेम कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद थे। टीम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि गांवों के बूस्टिंग स्टेशनों पर कर्मचारी गैरहाजिर रहते हैं, सफाई व्यवस्था खराब है और ड्यूटी पर तैनात लोग अक्सर गैरहाजिर रहते हैं, जिससे एसडीओ कार्यालय की मिलीभगत का संदेह था।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *