Robbery at a jewellery shop in Jaipur, VIDEO | जयपुर में ज्वैलरी शॉप में लूट, VIDEO: कस्टमर बनकर आए थे बदमाश, पेमेंट के बहाने गहने उठाकर भागे – Jaipur News

Actionpunjab
2 Min Read



जयपुर में गुरुवार देर शाम एक ज्वैलरी शॉप में लूट का मामला सामने आया है। कस्टमर बनकर आए दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। ऑनलाइन पेमेंट के बहाने बदमाश पसंद किए सोने-चांदी के लाखों रुपए कीमत के गहने लूटकर भाग गए। ज्वेलर ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश क

.

पुलिस ने बताया- झोटवाड़ा के लक्ष्मी नगर निवासी मनोज कुमार सोनी के साथ लूट की वारदात हुई। निवारू रोड पर बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने उनकी रतन यश ज्वैलर्स के नाम से शॉप है। शाम करीब 6:45 बजे दो लड़के कार से उनकी शॉप के बाहर आए। कार खड़ी कर दोनों लड़के खरीदारी के बहाने शॉप के अंदर पहुंचे। कस्टमर बनकर आए बदमाशों ने सोने की चेन और ब्रेसलेट दिखाने की कहा। ज्वैलर के गहने पसंद करने के लिए निकालकर रखे। बदमाशों ने सोने की 4 चेन (105 ग्राम) और चांदी का ब्रेसलेट पसंद कर एक पैकेट में रखवा लिया।

कार में बैठकर भागे करीब आधे घंटे शॉप में बैठकर बातचीत करते रहे। उसके बाद ऑनलाइन पेमेंट की कहकर दोनों बदमाश गेट तक आ गए। तभी मौका पाकर बदमाश सोने-चांदी के गहनों का पैकेट उठाकर भागने लगा। गहने लूटकर भागते बदमाशों के पीछे ज्वैलर व शॉप में मौजूद लोग पकड़ने भागे। बदमाश तेजी से शॉप के बाहर खड़ी कार में बैठकर भाग निकले। लूट की सूचना पर झोटवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने वारदातस्थल के आस-पास लगे CCTV फुटेजों को खंगाला। फुटेज के आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *