Fraudster wearing police uniform arrested in Azamgarh | आजमगढ़ में पुलिस की वर्दी पहन कर धोखाधड़ी गिरफ्तार: पुलिस की वर्दी पहनकर रेल और ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करती थी महिला – Azamgarh News

Actionpunjab
2 Min Read



आजमगढ़ में पुलिस की वर्दी पहनकर घूमने वाली महिला गिरफ्तार।

आजमगढ़ जिले की शहर कोतवाली पुलिस ने पुलिस की वर्दी पहन कर घूमने वाली संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया है। आजमगढ़ शहर कोतवाली के रोडवेज पर जब चौकी इंचार्ज सौरभ त्रिपाठी और प्रज्ञा सिंह ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान इस संदिग्ध महिला घूमते हुए दिखाई दी।

.

पुलिस ने जब उस महिला को बुलाकर उसकी तैनाती के बारे में जानकारी मांगी गई तो भ्रामक जानकारी देने लगी। उसे पूछताछ की तो वह गलत जानकारी देने लगी। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम नीतू चौहान पुत्री धनक चौहान निवासी बनकटा थाना राजे सुल्तानपुर जिला अंबेडकरनगर बताया।

रेल और बस में बिना टिकट करती थी यात्रा

पुलिस पूछताछ में महिला ने इस बात को स्वीकार किया कि वह लंबे समय से पुलिस की वर्दी पहन कर बस और ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करती थी। पुलिस ने जब महिला की तलाशी ली तो उसके पास से उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी, बेल्ट मोनोग्राम टोपी और जूते भी बरामद किए गए। महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर और उसे हिरासत में ले लिया गया।

महिला पर लखनऊ के सरोजिनी नगर आजमगढ़ के अतरौलिया और शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार महिला को न्यायालय भेजा जा रहा है। जहां से जेल रवाना किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *