Hisar Petrol Pump Manager Arrested for Embezzling ₹10 Lakh | Haryana News | हिसार में पेट्रोल पंप से लाखों लेकर भागा मैनेजर: बैंक में जमा कराने के बहाने गया, घर पर ताला लगाया, आरोपी अरेस्ट – Hisar News

Actionpunjab
2 Min Read



हिसार की आजाद नगर थाना पुलिस ने लाखों रुपए लेकर भागे पेट्रोल पंप के मैनेजर को अरेस्ट किया है।

हिसार में मंगाली चौकी पुलिस ने एक पेट्रोल पंप से लाखों रुपए का गबन कर फरार हुए मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता का बीपीसीएल पेट्रोल पंप मंगाली-डाया रोड पर है। यहां चारनोंद निवासी आरोपी नवीन मैनेजर

.

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नवीन बैंक में जमा कराने के लिए 4 लाख रुपए और दो दिन पहले 3 लाख रुपए लेकर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। जब मालिक उसके घर पहुंचे, तो पता चला कि नवीन अपने परिवार सहित घर पर ताला लगाकर फरार हो चुका था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 10 लाख रुपए का गबन किया है।

5 नवंबर को दर्ज हुआ था केस

इस शिकायत के आधार पर 5 नवंबर 2025 को थाना आजाद नगर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नवीन कुमार को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि गबन की गई पूरी रकम और उसके उपयोग के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया है। इस रिमांड के दौरान पुलिस उससे और महत्वपूर्ण सुराग जुटाने का प्रयास करेगी। पुलिस आरोपी के बैंक लेनदेन, मोबाइल लोकेशन और इस मामले में संभावित सहयोगियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *