Dholpur police arrested 2 thieves | धौलपुर पुलिस ने 2 चोरों को पकड़ा: किराने की दुकान से चोरी कर भागते समय हुए गिरफ्तार – Dholpur News

Actionpunjab
2 Min Read



धौलपुर पुलिस ने मनियां कस्बे में एक किराने की दुकान से चोरी कर भाग रहे 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सक्रिय गश्त और तत्परता दिखाते हुए चोरों का पीछा किया और उन्हें चोरी के सामान सहित धर दबोचा।

.

यह घटना मनियां कस्बे में हुई। पुलिस टीम तेरह पुलिया के पास फूलपुर मनियां में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने नीलमणि वैश्य की किराने की दुकान में छत की दीवार तोड़कर चोरी करते हुए दो चोरों को भागते देखा। पुलिस ने तत्काल उनका पीछा कर पकड़ लिया।

पकड़े गए चोरों की पहचान मनीष पुत्र रामसहाय, निवासी जमालपुर, थाना कौलारी, जिला धौलपुर और योगेश पुत्र नेमीचंद, निवासी अघापुर, थाना सेवर, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। उनके कब्जे से चोरी किया गया किराने का सामान, 1530 रुपए नकद और 1000 रुपए के सिक्के सहित अन्य सामग्री बरामद की गई।

इस संबंध में मनियां थाने में मु.नं. 534/2025 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को 12 दिसंबर 2025 को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई में थानाधिकारी नीरज कुमार शर्मा पु.नि., हरीसिंह उ.नि., श्रीकेश एएसआई, बृजेन्द्र सिंह हैड कानि. 781 और गजराज कानि. 579 सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *