Jhajjar Bahadurgarh: Attack and Vandalism on Stock; ₹11,000 Looted, Threats Over ₹20 Lakh Demand | बहादुरगढ़ में स्टॉक पर हमलाकर तोड़फोड़, 11 हजार लूटे: 20 लाख मांगे, न देने पर धमकी, बोले-हमने कई मर्डर किए हैं, सीसीटीवी में नजर आए – bahadurgarh (jhajjar) News

Actionpunjab
3 Min Read


बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचकर बिट्‌टे को ट्रक पर मारने का प्रयास करने का सीसीटीवी।

बहादुरगढ़ के बादली रोड स्थित नए गांव बाईपास पर मिट्टी के स्टॉक पर कुछ युवकों द्वारा हमला, तोड़फोड़ और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने स्टॉक से 11 हजार रुपए भी लूट लिए तथा बाद में पेट्रोल पंप पर पहुंचकर 20 लाख रुपए मांगे।

.

बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में धमकी देते दिखाई दे रहे आरोपी।

बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में धमकी देते दिखाई दे रहे आरोपी।

आरोपी मौके से हुए फरार, फिर स्टॉक पर आकर की तोड़फोड़ सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा तो आरोपी स्विफ्ट कार में बैठकर फरार हो गए। इसके बाद वह अपने घर लौट आया। करीब 10:45 बजे उसके भाई पवन के फोन पर स्टॉक पर तैनात जेसीबी ड्राइवर सूरज ने सूचना दी कि कुलदीप व उसके साथी स्टॉक पर पहुंचकर ऑफिस के शीशे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। आरोपी ने अलमारी में रखा सामान बिखेरते हुए 11 हजार रुपए ले गए तथा सूरज के साथ मारपीट भी की। सूरज के अनुसार आरोपी जाते-जाते धमकी दे रहे थे कि अपने मालिक पीके (PK) को बोल देना 20 लाख रुपए दे जाए, नहीं तो उसे जान से मार देंगे। हम पहले भी मर्डर कर चुके हैं। इतना ही नहीं बदमाशों ने स्टॉक कर्मचारी को भी जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि अगर जीना है तो यह स्टॉक छोड़कर भाग जाओ।

बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया बिट्टा लेकर मारने का प्रयास करता आरोपी।

बहादुरगढ़ के झज्जर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया बिट्टा लेकर मारने का प्रयास करता आरोपी।

शिकायतकर्ता की गाड़ी पर ड्राइवरी करता था आरोपी पीड़ित संदीप ने बताया कि आरोपी कुलदीप पहले उसकी ही गाड़ी पर ड्राइविंग करता था। आरोप है कि बाद में कुलदीप और उसका साथी मंजीत उर्फ कालू ने प्लान बनाकर पहले पेट्रोल पंप पर झगड़ा किया, फिर स्टॉक पर हमला कर तोड़फोड़ और लूट की तथा पैसे की मांग की। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपनी तथा कर्मचारियों की सुरक्षा करने की मांग की है। सदर थाना पुलिस ने पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *