Pratapgarh police action in honeytrap case | प्रतापगढ़ पुलिस की हनीट्रैप मामले में कार्रवाई: मुख्य साजिशकर्ता को किया गिरफ्तार, 6 आरोपियों को पहले ही पकड़ा – pratapgarh (Rajasthan) News

Actionpunjab
1 Min Read



प्रतापगढ़ पुलिस ने हनी ट्रैप के एक मामले में मुख्य महिला साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा और डीएसपी रामेश्वरलाल के निर्देशन में उप निरीक्षक नारायण लाल की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह मामला छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के नाराणी निवासी भगतराम कुमावत द्वारा 4 जनवरी 2025 को दर्ज कराई गई रिपोर्ट से जुड़ा है। कुमावत ने अपनी शिकायत में बताया था कि आरोपियों ने उन्हें हनी ट्रैप में फंसाने की कोशिश की और डरा-धमकाकर 60,000 रुपए नकद तथा डेढ़ लाख रुपए का स्टाम्प लिखवाकर पैसे हड़पना चाहते थे।

इस रिपोर्ट के आधार पर, पुलिस ने तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में पुलिस पहले ही छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर चुकी है।

मामले में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी थी। इसी अभियान के तहत, पुलिस टीम ने मुख्य साजिशकर्ता हुलासी बाई (54) पत्नी रमेश चंद्र माली को गिरफ्तार किया। हुलासी बाई माली मोहल्ला, छोटीसादड़ी, प्रतापगढ़ की निवासी हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *