Sonipat PMFBY Rabi 2025-26 | Crop Insurance Open Till 31 December | DC Sushil Sarwan Appeals to Farmers | सोनीपत में रबी फसलों का बीमा 31 दिसंबर तक: पांच फसलें की गई शामिल; गेहूं के लिए 487 रुपए प्रति एकड़ प्रीमियम – Gohana News

Actionpunjab
2 Min Read


AI से तैयार किया गया एक प्रतीकात्मक फोटो।

सोनीपत के डीसी सुशील सारवान ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के तहत रबी 2025-26 सीजन की फसलों का बीमा 1 दिसंबर से शुरू हो चुका है। किसानों के लिए बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

.

किसानों से बीमा योजना का लाभ उठाने की अपील

डीसी ने जिले के किसानों से अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाते हुए अपनी फसलों का बीमा अवश्य करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकृत बीमा कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि किसानों को समय पर लाभ मिल सके।

सोनीपत डीसी सुशील कुमार सारवान।

सोनीपत डीसी सुशील कुमार सारवान।

इन पांच फसलों को किया गया शामिल

सोनीपत में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि रबी 2025-26 में गेहूं, सरसों, जौ, चना और सूरजमुखी को बीमित फसलों की श्रेणी में शामिल किया गया है। किसान इन फसलों का बीमा करा सकते हैं।

बीमा करवाने की प्रक्रिया

किसान अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम भूमि रिकॉर्ड/जमाबंदी, बुआई प्रमाण पत्र और ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ के साथ संबंधित बैंक या सीएससी केंद्र (जन सेवा केंद्र) के माध्यम से बीमा करवा सकते हैं। यह योजना सभी किसानों के लिए स्वैच्छिक है।

ऋणी किसानों के लिए विशेष प्रावधान

यदि कोई ऋणी किसान बीमा नहीं करवाना चाहता, तो उसे अपने ऋणदाता बैंक में कट-ऑफ डेट से सात दिन पहले (24 दिसंबर 2025) तक लिखित घोषणा पत्र देना अनिवार्य है। वहीं, फसल परिवर्तन करवाने वाले किसान 29 दिसंबर 2025 तक अपने बैंक में फसल परिवर्तन करवा सकते हैं।

जानकारी के लिए संपर्क करें

किसान अधिक जानकारी के लिए कृषि रक्षक पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 14447, पीएमएफबीवाई व्हाट्सऐप नंबर 7065514447, उप निदेशक कृषि कार्यालय, सांख्यिकी शाखा, उपमंडल कृषि अधिकारी या खंड कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *