Rakesh Tiwari became the president of Kishangarhbas Bar Association. | किशनगढ़बास बार संघ के अध्यक्ष बने राकेश तिवाड़ी: 10 वोटों से जीता चुनाव, 180 अधिवक्ताओं ने दिया मतदान – Khairthal-Tijara News

Actionpunjab
2 Min Read



किशनगढ़बास अभिभाषक संघ के वार्षिक चुनाव संपन्न हो गए हैं। इन चुनावों में एडवोकेट राकेश तिवाड़ी को अध्यक्ष चुना गया है। कोषाध्यक्ष, पुस्तकालय सचिव और सचिव पदों पर अन्य उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

.

चुनाव अधिकारी खेमचंद धामानी ने बताया-अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में एडवोकेट राकेश तिवाड़ी ने अपने प्रतिद्वंद्वी और पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट सुनील यादव को 10 मतों से हराया। तिवाड़ी को 93 मत मिले, जबकि यादव को 83 मत प्राप्त हुए। यह चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए, जिसमें कुल 185 अधिवक्ता मतदाताओं में से 180 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कोषाध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार शर्मा और पुस्तकालय सचिव पद के लिए तैयब खान को निर्विरोध चुना गया, क्योंकि इन पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था। इसी तरह, सचिव पद पर एडवोकेट शाहिद खान द्वारा अपना फॉर्म वापस लेने के बाद रविंद्र कुमार तक्षक को भी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

नव-निर्वाचित टीम ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संघ के हितों की रक्षा करने और अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं और अन्य लोगों ने नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष राकेश तिवाड़ी और उनकी टीम को बधाई दी। उन्होंने माल्यार्पण कर और मुंह मीठा कराकर अपनी खुशी का इजहार किया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *