Hanuman idol broken in Hardoi temple | हरदोई में मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति खंडित: स्कूल परिसर में तोड़फोड़, ग्रामीणों में गुस्सा, पुलिस ने कराया शांत – Hardoi News

Actionpunjab
2 Min Read


फैजी खान | हरदोई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हरदोई के कछौना क्षेत्र स्थित बेरुआ गांव में शुक्रवार को ज्योति ज्ञान मंदिर स्कूल परिसर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति खंडित पाई गई। मूर्ति की दोनों आंखों का सीमेंट खोद दिया गया था, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसे आस्था के साथ खिलवाड़ बताते हुए गहन जांच की मांग करने लगे।

सूचना मिलने पर कछौना कोतवाल निर्भय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गुस्साए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और मूर्ति की तत्काल मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। कुछ ही देर में मौके पर ही मूर्ति की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।

स्कूल प्रबंधक लवकुश ने बताया कि सुबह पूजा के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने सबसे पहले मूर्ति की खंडित अवस्था देखी, जिसके बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था। कोतवाल ने प्रारंभिक अनुमान के आधार पर इसे किसी बच्चे की शरारत बताया है, हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी संभावित बिंदुओं पर विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस ने गांव में सतर्कता बढ़ा दी है और ग्रामीणों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *