पुलिस की गिरफ्त में सभी 6 आरोपी।
फरीदकोट जिला पुलिस ने तीन दिन पहले गांव कोहारवाला में हुई लूट की वारदात को सुलझा लिया है। 2.15 लाख की नकदी लूटने की बात झूठी निकली। शिकायतकर्ता की कार की तलाशी लेने वाले कॉन्स्टेबल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कॉन्स्टेबल मानसा जिले में
.
साथ ही पुलिस ने शिकायतकर्ता व उसके एक साथी को भी गिरफ्तार कर उनसे बैंक से निकलवाई नकदी बरामद कर ली है। आरोपी सिपाही से भी अवैध रूप रखे हुए 15 कारतूस पकड़े गए है।

आरोपियों बरामद कैश और 15 कारतूस।
अब जानिए पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि 9 दिसंबर को कुलवंत सिंह नामक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसने बैंक से 2.15 लाख निकाले थे और जब वह गांव वाड़ा दराका से अपने गांव कोहारवाला पहुंचा, तो स्विफ्ट कार में सवार चार युवकों ने उसकी कार को रोक लिया।
इनमें से एक ने पुलिस की वर्दी भी पहनी हुई थी। इनके द्वारा उससे उक्त नकदी लूट लिए जाने की शिकायत दर्ज करवाई गई। इस सूचना के आधार पर थाना सदर कोटकपूरा में केस दर्ज किया गया और तफ्तीश के दौरान पुलिस ने कार मालिक लखमीर सिंह के बयान के आधार पर इस केस में चार आरोपियों रणजीत सिंह, हरदीप सिंह, सिपाही वरिंदर सिंह और हरजीत सिंह को नामजद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने जब्त की आरोपियों की कार।
जांच में सामने आया कि आरोपियों ने कुलवंत सिंह की कार को जरूर रोका और उसकी तलाशी ली थी, लेकिन उससे पैसे नहीं छीने थे। इस पर पुलिस ने कुलवंत सिंह और उसके साथी रजिंदर सिंह से सख्त के साथ पूछताछ की।
पूछताछ में कुलवंत सिंह ने स्वीकार किया कि बैंक से निकाले रुपए उसके पास ही हैं और लूट की पूरी कहानी मनगढ़ंत थी। दोनों ने मिलकर झूठी वारदात गढ़ी थी। इसके बाद केस में इन दोनों को भी गिरफ्तार कर संबंधित धाराएं बढ़ा दी गईं।
रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी पुलिस-डीएसपी
डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर पहले भी 3 आपराधिक मामले दर्ज है। आरोपी सिपाही वरिंदर सिंह से 15 कारतूस भी बरामद किए गए है। सभी आरोपियों को अदालत से रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी।