फरीदाबाद के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात पल्ला इलाके में एक कार चालक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी।
फरीदाबाद के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात पल्ला इलाके में एक कार चालक ने स्कूटी सवार युवती को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवती को पैर और सर में चोट आई है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
.
कार को बैक करते समय मारी टक्कर
घटना स्थल पर मौजूद युवक महेश से मिली जानकारी के अनुसार पल्ला इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात के समय एक HR 28 K 7275 मारुति बलेनो कार को चालक बैक करते हुए पीछे की तरफ लेकर आ रहा था। इसी दौरान फरीदाबाद से दिल्ली की तरफ जा रही एक युवती की स्कूटी को कार से टकरा गई। कार की स्पीड ज्यादा होने के कारण स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इसी कार ने स्कूटी सवार युवती को मारी थी टक्कर
युवती को आई गंभीर चोट
इस हादसे में युवती को पैर और सर सहित कई जगह पर चोट लग गई। युवती एक कंपनी में डिलवरी का काम करती है और काम खत्म करने के बाद अपनी स्कूटी DL 9 SC-S 1784 ( इलेक्ट्रिक स्कूटी) से अपने घर जा रही थी। हादसे के बाद युवती को कार चालक अपनी गाड़ी से अस्पताल लेकर गया। जहां पर युवती का इलाज चल रहा है।

सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की 112 डायल की टीम
मौके पर पहुंची 112 की टीम
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की 112 की टीम और NHAI की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारी ने बताया कि वो मामले की जांच कर रहे है। अभी युवती का पता किया जा रहा है किस अस्पताल में उसको एडमिट किया गया है।
खबर को आगे अपडेट किया जा रहा है