![]()
चौकी से लंगड़ाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तीनों आरोपी।
भरतपुर के सारस चौराहे स्थित मामा फ्रैंकी रेस्टोरेंट के मालिक पर हमला करने और लूटपाट करने के तीनों आरोपियों से घटनास्थल का मौका मुआयना करवाया गया। तीनों आरोपी सारस चौकी से रेस्टोरेंट तक लगड़ाते हुए पहुंचे। पुलिस से बचकर भागते समय आरोपियों की कार एक खाई
.
लगड़ाते हुए घटनास्थल पर पहुंचे आरोपी
मथुरा गेट थाने के ASI तारा चंद ने बताया कि 8 दिसंबर को कुछ बदमाशों ने मामा फ्रैंकी रेस्टोरेंट के मालिक शैलेश नारंग से मारपीट की थी। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज तीनों आरोपियों को घटनास्थल पर लाकर मुआयना करवाया गया है।
मुख्य आरोपी अभी भी फरार
घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी अजीत अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। जिस पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया है। पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। इसके अलावा तीनों आरोपी रामवीर, राम रतन और दिनेश से पूछताछ की जा रही है।