Goa fire incident: Man leaves hotel to eat, arrested | गोवा अग्निकांड-होटल से बाहर खाना खाने निकले, पकड़े गए थे: कल तक भारत लाए जा सकते हैं लूथरा ब्रदर्स; थाईलैंड में डिपोर्टेशन प्रोसेस जारी

Actionpunjab
6 Min Read


नई दिल्ली21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
थाई पुलिस ने शुक्रवार को फुकेट इमीग्रेशन सेंटर से सौरभ (बाएं) और गौरव लूथरा (दाएं) की एक नई तस्वीर जारी की थी। - Dainik Bhaskar

थाई पुलिस ने शुक्रवार को फुकेट इमीग्रेशन सेंटर से सौरभ (बाएं) और गौरव लूथरा (दाएं) की एक नई तस्वीर जारी की थी।

गोवा के नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ आग मामले में मुख्य आरोपी सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा सोमवार तक भारत लाए जा सकते हैं। थाईलैंड पुलिस ने 11 दिसंबर को फुकेट में दोनों भाइयों को हिरासत में लिया था। उनकी डिपोर्टेशन प्रोसेस जारी है।

इस बीच सामने आया है कि लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में तब पकड़ा गया था। जब दोनों भाई होटल से बाहर खाना खाने निकले थे। सूत्रों ने NDTV को बताया कि 9 दिसंबर को थाई अधिकारियों को पता चला कि जिन भाइयों को पुलिस भारत में ढूंढ रही थी, वे फुकेट में हैं।

भारतीय एजेंसियों से इनपुट मिलने के बाद थाई अधिकारियों ने पहले ही होटल पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। जब भाई होटल से बाहर निकले तो थाई इमिग्रेशन और पुलिस अधिकारियों ने उनकी पहचान और यात्रा की डिटेल्स वेरिफाई कीं और पकड़ लिया।

बर्च नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे। थाई पुलिस ने दोनों को फुकेट में एक होटल के कमरे से हिरासत में लिया। दोनों पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

लूथरा ब्रदर्स को बैंकॉक से पहले दिल्ली, फिर गोवा लाया जाएगा

थाईलैंड पुलिस ने गुरुवार को सौरव और गौरव लूथरा को फुकेट में एक होटल रूम से हिरासत में लिया था।

थाईलैंड पुलिस ने गुरुवार को सौरव और गौरव लूथरा को फुकेट में एक होटल रूम से हिरासत में लिया था।

लूथरा ब्रदर्स को बैंकॉक से पहले दिल्ली, फिर गोवा ले जाया जाएगा। दिल्ली पहुंचते ही गोवा पुलिस दोनों को हिरासत में लेगी। वहीं लूथरा ब्रदर्स को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौरभ और गौरव, बर्च क्लब के अलावा अन्य 42 कंपनियों से भी जुड़े हैं, जिनमें कई सिर्फ कागज पर मौजूद हैं। ये सभी कंपनियां दिल्ली में एक ही पते (2590, ग्राउंड फ्लोर, हडसन लाइन, नार्थ वेस्ट दिल्ली) पर रजिस्टर्ड हैं।

लूथरा ब्रदर्स फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर या पार्टनर

कॉर्पोरेट रिकॉर्ड से पता चलता है कि लूथरा भाई फर्जी कंपनियों और लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप (LLPs) में डायरेक्टर या पार्टनर के तौर पर लिस्टेड हैं। ऐसी कंपनियों का इस्तेमाल आमतौर पर बेनामी लेनदेन और मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया जाता है। हालांकि, अभी इसकी जांच होना बाकी है।

बर्च नाइट क्लब में 6 दिसंबर को आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद दोनों भाई भारत छोड़कर थाईलैंड फरार हो गए थे। थाई पुलिस ने दोनों को फुकेट में एक होटल के कमरे से हिरासत में लिया। दोनों पर गैर-इरादतन हत्या और लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है।

लूथरा बद्रर्स ने आग लगने के समय थाईलैंड के टिकट बुक किए थे

  • जांच एजेंसियों के मुताबिक, सौरभ और गौरव लूथरा ने थाईलैंड के लिए फ्लाइट टिकट उस समय बुक किए, जब गोवा में उनके नाइट क्लब में फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने और फंसे हुए लोगों को बचाने की कोशिश कर रही थीं।
  • अधिकारियों ने बताया कि लूथरा भाइयों ने 6 दिसंबर की रात 1:17 बजे ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी की वेबसाइट पर लॉग इन किया था। दोनों सुबह 5:30 बजे इंडिगो फ्लाइट 6E 1073 से दिल्ली से फुकेट के लिए रवाना हो गए।
  • गोवा पुलिस ने विदेश मंत्रालय और CBI के जरिए इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन (Interpol) से उनकी गिरफ्तारी की अपील की थी। इसके बाद इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था।
  • लूथरा ब्रदर्स, उनके बिजनेस पार्टनर, मैनेजर और कुछ कर्मचारी दिल्ली के रहने वाले हैं। इसलिए गोवा पुलिस के साथ अब दिल्ली पुलिस भी अग्निकांड मामले की जांच कर रही है। दिल्ली में भी एक केस दर्ज किया गया है।

—————————–

ये खबर भी पढ़ें…

धधकने लगा था नाइट क्लब, बेली डांसर थिरकती रही:जलने से ज्यादा मौतें दम घुटने से कैसे हुईं, ऐसी जगह फंसे तो क्या करें

शनिवार रात गोवा के नाइट क्लब में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। हादसे में 25 लोग मरे और 6 घायल हुए। चौंकाने वाली बात ये है कि ज्यादातर मौतें जलने से नहीं, बल्कि दम घुटने के कारण हुई। आखिर क्लब में इतनी बड़ी आग कैसे लगी, लोग बाहर क्यों नहीं निकल पाए, जलने के बजाय दम घुटने से कैसे होती है मौत और ऐसे में क्या करें; जानेंगे भास्कर एक्सप्लेनर में…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *