Dispute Over Pond Land Encroachment in Karnal: Accused Break Locks Again, Case Registered on Sarpanch Complaint | करनाल में तलाब की जमीन पर कब्जे से विवाद: ​​​​​​​रात में ताले तोड़कर घुसे आरोपी,प्रशासनिक कार्रवाई के 40 दिन बाद फिर तनाव, सरपंच की शिकायत पर केस दर्ज – Karnal News

Actionpunjab
4 Min Read


रात को सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

करनाल जिला के इन्द्री क्षेत्र के बीबीपुर ब्राह्मणान गांव में जोहड़ी की पंचायती जमीन पर बने भवन को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद एक बार फिर भड़क गया। प्रशासन द्वारा कब्जा छुड़वाने और ताले लगवाने के करीब 40 दिन बाद ही रात के अंधेरे में दोबारा अवैध क

.

सालों से चला आ रहा है दो पक्षों का विवाद

ग्राम पंचायत बीबीपुर ब्राह्मणान के सरपंच अजायब सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव की जोहड़ी की पंचायती जमीन पर बने भवन को लेकर पिछले कई सालों से दो पक्षों, ब्राह्मणों और हरिजनों के बीच विवाद चला आ रहा है। इस विवाद की गंभीरता को देखते हुए पहले भी कई बार पुलिस और प्रशासन ने हस्तक्षेप किया। दोनों पक्षों की ओर से दी गई दरखास्तों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई होती रही और मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है।

प्रशासन ने कब्जा छुड़वाकर लगवाए थे ताले

सरपंच ने बताया कि कुछ समय पहले पंचायती जमीन पर बने भवन के कब्जे को लेकर हालात काफी बिगड़ गए थे। मामला प्रशासनिक अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। इसके बाद उपमंडल मजिस्ट्रेट इन्द्री श्री अशोक कुमार एचसीएस के आदेश पर बीती चार नवंबर को उपमंडल अधिकारी स्वास्थ्य विभाग इन्द्री अर्पित धीमान को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। पुलिस की सहायता से अवैध कब्जाधारकों से पंचायत भवन का कब्जा छुड़वाया गया। भवन के मुख्य दरवाजे और अन्य कमरों से सामान बाहर निकालकर ताले लगवाए गए और दोनों पक्षों को विवादित भवन से दूर रहने के सख्त निर्देश दिए गए थे।

प्रतीकात्मक फोटो।

प्रतीकात्मक फोटो।

रात में ताले तोड़कर किया दोबारा कब्जा

शिकायत के अनुसार इस कार्रवाई के करीब 40 दिन बाद कल रात करीब 12 बजे के बाद हरिजन पक्ष ने प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करते हुए पंचायत भवन में अवैध रूप से प्रवेश किया। आरोप है कि रात के अंधेरे में लगाए गए ताले तोड़कर भवन पर फिर से कब्जा कर लिया गया। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और लोगों में डर का माहौल बन गया।

बात करने पर बदतमीजी का आरोप

सरपंच अजायब सिंह ने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में आरोपियों से बातचीत करने की कोशिश की तो उनके साथ बदतमीजी की गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायत में जिन लोगों के नाम दिए गए हैं, उनमें गांव बीबीपुर ब्राह्मणान निवासी राहुल पुत्र बीरबल, रिंकू पुत्र बीरबल, हुसना पुत्र रामदिया, नवीन पुत्र वेदपाल, सचिन पुत्र संजय, प्रवीन पुत्र राजवीर, आकाश पुत्र बलवान, अनिल पुत्र धर्मबीर, वेदपाल पुत्र राजकुमार, संजय पुत्र राजकुमार, जोगिन्द्र पुत्र जयसिंह, विजय पुत्र जोगिन्द्र, देशराज पुत्र मांगेराम, कुलदीप पुत्र देशराज, सुनीता पत्नी बलवान, पतासो पत्नी बीरबल और जगीरो पत्नी वीरभान शामिल हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू

मामले में पुलिस चौकी ब्याना और थाना इन्द्री की टीम मौके पर पहुंची। सरपंच की लिखित शिकायत के आधार पर आज थाना इन्द्री में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शिकायत, मौके की स्थिति और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़ी सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *