फिल्लौर पुलिस की तरफ से पकड़ा गया शराब से भरा ट्रक।
जालंधर के फिल्लौर में जिला परिषद- समिति चुनाव से पहले पुलिस ने बीती शनिवार की रात 10 बजे शराब से भरा ट्रक पकड़ा है। पुलिस ने आशंका जताई कि ये शराब चुनाव में बांटने के लिए मंगवाई गई है। थाना फिल्लौर पुलिस ने ये कार्रवाई की है। ट्रक से 683 पेटी अंग्रेज
.
SSP जालंधर देहाती हरविंदर सिंह विर्क के निर्देशन पर साफ-सुथरे चुनाव करवाने के ऑपरेशन का नेतृत्व SP सरबजीत राय, DSP भरत मसीह ने किया। पुलिस ने बताया कि ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनाव के मद्देनजर तलाशी अभियान के दौरान शराब पकड़ी गई।

फिल्लौर के डीएसपी भरत मसीह।
गुजरात के रहने वाले ड्राइवर को हिरासत में लिया पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान पुराने बस अड्डे के पास ट्रक नंबर RJ-14-GJ-3562 को रोककर जब उसकी जांच की गई, तो उसमे से शराब मिली। ड्राइवर इसका लाइसेंस, बिल और जरूरी कागजात नहीं दिखा पाया। ट्रक में 683 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर मनोज छाजू राम राजपूत, निवासी जिला वडोदरा (गुजरात) को हिरासत में लेकर ट्रक को जब्त कर लिया है।
फिल्लौर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू फिल्लौर पुलिस ने इस संबंध में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और पुलिस रिमांड हासिल करके उससे आगे की गहन पूछताछ शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे चुनाव के दौरान किन क्षेत्रों में बांटे जाने की योजना थी।