Cleanliness program at Balotra new bus stand | बालोतरा नए बस स्टैंड पर स्वच्छता कार्यक्रम: भाजपा सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजन, विधायक डॉ. चौधरी ने कहा, स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी – Balotra News

Actionpunjab
1 Min Read



राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर बालोतरा जिला मुख्यालय के नए बस स्टैंड परिसर में वृहद स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करना रहा।

.

इस अवसर पर पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी, जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान, नगर परिषद आयुक्त रामकिशोर मेहता, भाजपा जिला अध्यक्ष भरत मोदी सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्वच्छता कर्मियों ने श्रमदान किया। सभी ने झाड़ू लगाकर और कचरा एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया।

विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी है। जिला कलक्टर सुशील कुमार यादव ने जनभागीदारी को स्वच्छता के लिए आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के दौरान सद्भावना केंद्र के लिए ‘सद्भावना वाहन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन घरों में अनुपयोगी पड़ी वस्तुएं एकत्र कर जरूरतमंदों तक पहुंचाएगा। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि एकत्र सामग्री को छांटकर पारदर्शी तरीके से गरीब और वंचित लोगों में वितरित किया जाएगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *