Congress Rally Photos Update; Rahul Gandhi – Kharge | Vote Chori BJP EC | दिल्ली- कांग्रेस की ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली: राहुल-खड़गे शामिल होंगे; मोदी के खिलाफ नारेबाजी, भाजपा बोली- घुसपैठियों की सेवा में लगे रहो

Actionpunjab
10 Min Read


नई दिल्ली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं। - Dainik Bhaskar

दिल्ली के रामलीला मैदान में देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे हैं।

कांग्रेस ने राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली आयोजित की। देशभर से कार्यक्रताओं ने इस रैली में भाग लिया। इसके जरिए पार्टी देश में ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर अपने अभियान को और तेज करेगी।

रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भाषण देंगे। साथ ही महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रह सकती है।

कांग्रेस कार्यकर्ता PM मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ और मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगाए। महिलाओं ने ग्रुप में और न्यूज एजेंसी IANS के साथ बातचीत में भी मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में बैनर लेकर आए हैं।

इसमें लिखा है- देश की जनता की अदालत का सबसे बड़ा गुनहगार कैदी नं. 420 ज्ञानेश कुमार। चुनाव आयोग बना है मोदी आयोग। इधर भाजपा ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि तुम घुसपैठियों की सेवा में लगे रहो, हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं और रामलीला मैदान में इकट्ठा हो रहे हैं।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं और रामलीला मैदान में इकट्ठा हो रहे हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में बैनर लेकर आए हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में बैनर लेकर आए हैं।

भाजपा ने पोस्टर से राहुल पर तंज कसा

बीजेपी ने X हैंडल पर किए गए एक पोस्ट में कहा, ‘तुम घुसपैठियों की सेवा में लगे रहो, हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे।’

बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी हारने पर ईवीएम और वोट चोरी पर सवाल उठाते हैं, लेकिन जीत मिलने पर वही प्रक्रिया मान लेते हैं। बिना सबूत चुनाव नतीजों पर सवाल उठाना गलत है और इससे लोकतंत्र और जनता का भरोसा कमजोर होता है।

वेणुगोपाल बोले- ‘वोट चोरी’ के खिलाफ करीब 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए गए

कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने बताया कि ‘वोट चोरी’ के खिलाफ करीब 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए गए हैं। उन्होंने कहा- राहुल गांधी ने सबूतों के साथ इस मुद्दे को उठाया है। रैली के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात कर हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपने का अनुरोध किया जाएगा।

कांग्रेस की रैली से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….

लाइव अपडेट्स

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

गौरव गोगोई ने कहा- चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली

गौरव गोगोई ने रैली में कहा- वोट चोरी की गूंज हमने सदन के अंदर सुनी, चुनाव आयोग बीजेपी की कठपुतली बन चुका है। सत्ता में बैठे लोग सुन लें कि उनकी चोरी को पकड़ने के लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता लड़ाई लड़ेगा। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने सदन में सरकार की आंख में आंख में डालकर उन्हें ललकारा। उनकी बातें सुनकर अमित शाह हड़बड़ा गए।

जब बीजेपी का 400 सीट का सपना विफल हो गया तो उन्होंने वोट चोरी शुरू की। उन्होंने फर्जी वोटर लिस्ट निकाली। अमित शाह के खास ज्ञानेश कुमार को कुर्सी पर बैठाया। हम हमेशा लोगों की आवाज बनते रहेंगे।

21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा- ये सरकार वोट चोरी से बनी

हरियाणा कांग्रेस के नेता भुपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पूरे देश में राहुल गांधी के नेतृत्व में आंदोलन चलाएंगे और लोगों को बताएंगे कि ये सरकार वोट चोरी से बनी है। राहुल हमेशा से इस मुद्दे को उठाते आए हैं। रैली में आए सभी लोगों से आग्रह करता हूं की हमारी बात गांव गांव तक पहुंचाएं।

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संबित पात्रा बोले- घुसपैठियों को बचाने के लिए रैली

बीजेपी के संबित पात्रा ने वोट चोर गद्दी छोड़ रैली पर कहा कि कांग्रेस ने संसद में विस्तार से चर्चा होने के बावजूद, स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ रामलीला मैदान में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली करके कथित वोट चोरी के मुद्दे का राजनीतिकरण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह विरोध प्रदर्शन घुसपैठियों को बचाने के लिए है।

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

9 दिसंबरः संसद में राहुल बोले- बीजेपी देश में चुनाव सुधार नहीं चाहती

राहुल गांधी ने 9 दिसंबर को लोकसभा में कहा था कि RSS और BJP देश की संस्थाओं पर कब्जा कर रही हैं। इनमें चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई, आईबी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट शामिल हैं। इससे साफ है कि बीजेपी चुनाव आयोग को कंट्रोल और निर्देशित (डायरेक्ट) कर रही है। इससे लोकतंत्र को नुकसान हो रहा है।

3 मांगें रखीं, कहा- EVM देखने दी जाए

1. मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट सभी राजनीतिक दलों को चुनाव से एक महीने पहले दी जानी चाहिए।

2. CCTV फुटेज डिस्ट्रॉय करने का नियम भी बदला जाना चाहिए।

3. चुनाव के बाद ईवीएम देखने के लिए दी जाए। वोट चोरी से बड़ा कोई एंटी नेशनल काम नहीं है। सरकार चुनाव सुधार नहीं चाहती।

3 सवाल पूछे

1. चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से CJI को क्यों हटाया गया।

2. दिसंबर 2023 में कानून बदला कि चुनाव आयुक्त को दंडित नहीं किया जा सकता।

3. चुनाव के 45 दिन बाद CCTV फुटेज क्यों डिलीट किए।

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

राहुल गांधी ने वोट चोरी के आरोप में 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं

राहुल गांधी लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे हैं। अब तक 3 प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर चुके हैं। उन्होंने आयोग को मोदी सरकार की “B टीम” भी कहा था। भाजपा के साथ वोट चोरी करने का आरोप लगाया था।

4 नवंबरः राहुल बोले- बिहार में ऑपरेशन सरकार चोरी जारी

राहुल गांधी ने 4 नवंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि बिहार में हरियाणा की ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को मंच पर बुलाया। सभी ने कहा कि उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। राहुल ने वोटर वैरिफिकेशन पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

18 सितंबर: राहुल ने ECI प्रमुख पर लगाए वोट चोरों की रक्षा करने के आरोप

राहुल ने 18 सितंबर को दिल्ली में 'वोट चोरी' पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति को भी मंच पर बुलाया, जिसका दावा था कि उसका नाम हटाया गया है।

राहुल ने 18 सितंबर को दिल्ली में ‘वोट चोरी’ पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक व्यक्ति को भी मंच पर बुलाया, जिसका दावा था कि उसका नाम हटाया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 18 सितंबर को कहा था- ‘मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र को नष्ट करने वालों और वोट चोरों को बचा रहे हैं।’ राहुल ने कर्नाटक की आलंद विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए दावा किया कि वहां कांग्रेस समर्थकों के वोट योजनाबद्ध तरीके से हटाए गए। पढ़ें पूरी खबर…

7 अगस्त- राहुल ने वोटर लिस्ट में अवैध नाम जोड़ने के आरोप लगाए

राहुल गांधी ने 7 अगस्त को वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर 1 घंटे 11 मिनट तक 22 पेज का प्रेजेंटेशन दिया। राहुल ने स्क्रीन पर कर्नाटक की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि वोटर लिस्ट में संदिग्ध वोटर मौजूद हैं।उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र के नतीजे देखने के बाद हमारा शक पुख्ता हुआ कि चुनाव में चोरी हुई है। पढ़ें पूरी खबर…

41 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ये खबर भी पढ़ें….

SIR के खिलाफ दिल्ली में रैली करेगी कांग्रेस:खड़गे बोले- हम वोटर्स को हटाने की कोशिश का विरोध करेंगे

कांग्रेस ने 12 राज्यों में SIR को लेकर बैठक की। इसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए। पार्टी दिसंबर के पहले हफ्ते में दिल्ली के रामलीला मैदान पर SIR के खि‌लाफ रैली करेगी। मंगलवार की बैठक में केसी वेणुगोपाल, संबंधित राज्यों के कांग्रेस प्रभारी सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *