Teenage girl dies under suspicious circumstances | बुलंदशहर में किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: बाथरूम में मृत मिली, परिजनों ने दरवाज तोड़कर शव निकाला – Bulandshahar News

Actionpunjab
2 Min Read


पुनीत कुमार शर्मा | बुलंदशहरकुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

बुलंदशहर के देवीपुरा क्षेत्र में रविवार को 15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी दोपहर में नहाने के लिए बाथरूम गई थी, जहां वह मृत पाई गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

मृतका की पहचान देवीपुरा निवासी मुकेश की पुत्री गरिमा के रूप में हुई है, जो एक निजी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर गरिमा नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। काफी देर तक बाहर न आने पर परिजनों ने उसे कई बार आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़ दिया। अंदर गरिमा फर्श पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली।

परिजनों ने किशोरी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

परिजनों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया और बिना पोस्टमॉर्टम कराए ही किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार गहरे सदमे में है, और परिजन शोकाकुल हैं। पड़ोसी और रिश्तेदार उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गरिमा पढ़ाई में अच्छी और शांत स्वभाव की थी। उसकी अचानक हुई मौत से सभी हैरान हैं। मामले को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं हैं, लेकिन परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *