Narnaul Mahendergarh 45 Youths Voluntarily Donated Blood Updated | नारनौल में स्वेच्छा से 45 युवाओं ने किया रक्तदान: रेडक्रॉस सोसाइटी व दो सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में लगाया – Narnaul News

Actionpunjab
2 Min Read


नारनौल में रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि।

हरियाणा के नारनौल में गांव छापड़ा सलीमपुर में रॉयल ग्रुप छापड़ा, बाबा निहालचंद सेवा दल पटीकरा एवं जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ग्रीवेंस कमेटी सदस्य सतीश यादव बबली सिहार, मार्केट कमेटी

.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजसेवी मनोज सेकवाल ने युवाओं से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे किसी जरूरतमंद की जान बचाई जा सकती है।

नारनौल में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए अतिथि

नारनौल में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए अतिथि

21 हजार रुपए भेंट किए

उन्होंने युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जब युवा वर्ग भटकाव का शिकार हो रहा है, ऐसे में रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में आगे आना गर्व की बात है। शिविर में मौजूद सभी अतिथियों ने युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए 21 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि भी भेंट की। आयोजकों ने बताया कि इस राशि का उपयोग आगे भी समाजसेवा के कार्यों में किया जाएगा।

45 ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर के संयोजक मेनपाल यादव छापड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 45 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी की टीम ने रक्त संग्रहण की पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया। रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं की चिकित्सकीय जांच भी की गई।

नारनौल में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि

नारनौल में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए मुख्य अतिथि

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सरपंच राजेंद्र सिंह, सिंहराज सरपंच प्रतिनिधि, रामसिंह, मा. ओमप्रकाश, मुख्तयार सिंह, जोगेंद्र, अभिषेक, अतुल, महेश, लीला, चेतन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *