हाई स्ट्रीट मार्केट में आग लगने के बाद उठता धुंआ।
जीरकपुर की वीआईपी रोड पर स्थित हाई स्ट्रीट मार्केट के बी-ब्लॉक में रविवार शाम अफरा-तफरी मच गई। मार्केट की शीर्ष मंजिल की छत (टेरेस) पर आग लगी , जिससे दुकानदारों और ग्राहकों में दहशत फैल गई। आग की लपटें और धुआं देखकर लोग तुरंत अपनी जान बचाने के लिए मा
.
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग पर काबू पाने के लिए दो फायर टेंडर तैनात किए गए। फायर कर्मियों ने लगभग 45 से 60 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। इस दौरान फायर ब्रिगेड ने आग को नीचे की मंजिलों तक फैलने से रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने के बाद उठता हुआ धुंआ।
पूरी मार्केट की बिजली बंद करनी पड़ी
आग लगने के कारण कुछ समय के लिए मार्केट में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्केट को अस्थायी रूप से खाली कराया गया और बिजली की आपूर्ति भी बंद कर दी गई। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इस घटना में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
शॉर्ट सर्किट वजह लग रही है
फायर ऑफिसर जसवंत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि छत पर लंबे समय से पड़ा कबाड़ आग के तेजी से फैलने का मुख्य कारण बना। घटना के बाद प्रशासन ने मार्केट प्रबंधन को आग से सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।